Jac.jharkhand.gov.in, JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 Link on jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। झारखंड काउंसिल ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम के नतीजों को एक साथ जारी करके इतिहास रच दिया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं बोर्ड के नतीजों को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।

JAC 12TH Result 2024 Direct Link: Check Marks Here

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया था। इन परीक्षाओं को एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच में पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था। अगर आप भी झारखंड बोर्ड के छात्र हैं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 देकर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो बिना देर किए यहां जान लीजिए झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 की सबसे सटीक और सबसे तेज LIVE UPDATE

JAC 12TH Results| Jharkhand Board 12th Result Link LIVE

Live Updates
18:04 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : जेएसी अध्यक्ष अनिल महतो ने की घोषणा

जेएसी अध्यक्ष अनिल महतो ने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह की उपस्थिति में नतीजे घोषित किए। महतो ने बताया कि विज्ञान संकाय के 72.70 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय के 90.60 प्रतिशत और कला संकाय के सबसे अधिक 93.16 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

17:32 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : 85.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

झारखंड अकादमी परिषद (जेएसी) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जिनमें 85.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

16:25 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं में कौन बने आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर ?

रैंक 1 टॉपर- जीनत परवीन, 472 अंक

रैंक 2 टॉपर- बहमनी धन, 466 अंक

रैंक 3 टॉपर- दीपाली कुमारी, 458 अंक

15:08 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : कौन हैं झारखंड बोर्ड 12वीं की कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर्स

रैंक 1 टॉपर- प्रतिभा साहा, 474 अंक

रैंक 2 टॉपर- रिया कुमारी, 472 अंक

रैंक 3 टॉपर- सृष्टि कुमारी: 470 अंक

13:50 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जिलों का प्रदर्शन कैसा रहा ?

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट में कैसा रहा सभी जिलों का प्रदर्शन

जिले का नाम- उत्तीर्ण प्रतिशत

लातेहार: 98.380%

कोडरमा: 97.950%

सिमडेगा: 96.930%

पाकुड़: 96.620%

खूंटी: 96.540%

हज़ारीबाग़: 96.050%

रामगढ़: 95.950%

लोहरदगा: 95.610%

गिरिडीह: 93.690%

गढ़वा: 93.000%

दुमका: 92.500%

बोकारो: 91.650%

धनबाद: 91.000%

पलामू: 90.270%

जामताड़ा: 90.000%

रांची: 89.850%

ई. सिंहभूम: 89.420%

सरायकेला: 87.710%

गोड्डा: 86.950%

प. सिंहभूम: 86.090%

गुमला: 85.420%

चतरा: 85.150%

देवघर: 82.690%

साहेबगंज: 78.140%

13:18 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : कौन हैं झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 1 टॉपर- स्नेहा (अंक 98.02 प्रतिशत)

रैंक 2 टॉपर- रितिका कुमारी (अंक 96.4 प्रतिशत)

रैंक 3 टॉपर- पंकज साहू ( अंक 96 प्रतिशत)

12:27 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं की ओवरऑल पासिंग पर्संटेज क्या है ?

स्ट्रीम पास प्रतिशत %

साइंस 72.70%

कॉमर्स 90.60%

आर्ट्स 93.7%

12:19 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में इतने छात्र हुए पास

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा देने वाले 25907 छात्रों में से 23235 छात्रों ने सफलता हासिल की है। कॉमर्स स्ट्रीम का ओवरऑल पासिंग पर्संटेज 90.60 प्रतिशत रहा है, जिसमें से 61 प्रतिशत छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिली है।

12:11 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : साइंस स्ट्रीम के कितने छात्र हुए पास

झारखंड बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट इस वर्ष एक साथ जारी किया गया है और सामने आए आंकड़ों के अनुसार, साइंस स्ट्रीम के 94433 छात्रों में से 68203 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

12:03 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : कितने छात्रों को मिल फर्स्ट डिवीजन

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है और इस वर्ष 40.78 प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से 12वीं बोर्ड एग्जाम को पास किया है। इसके बाद 55.71 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड डिवीजन के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है।

11:51 (IST) 30 Apr 2024
JAC 12th Result 2024 Live : जैक झारखंड बोर्ड ने रचा इतिहास

जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। इतिहास में पहली बार साइंस , आर्ट्स व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है। पहली बार अप्रैल में ही मैट्रिक व इंटर तीनों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

11:44 (IST) 30 Apr 2024
JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 LIVE: झारखंड बोर्ड सचिव उमाशंकर सिंह पहुंचे मुख्यालय

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों को जारी करने के लिए बोर्ड सचिव उमाशंकर सिंह मुख्यालय पहुंच चुके हैं और बस कुछ मिनट के इंतजार के बाद नतीजों को जारी किया जाएगा।

11:26 (IST) 30 Apr 2024
JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 LIVE: कहां देख सकते हैं झारखंड बोर्ड रिजल्ट

इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे झारखंड बोर्ड रिजल्ट

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com
  • jac.nic.in
  • jharresults.nic.in
  • results.gov.in
  • indiaresult.com
  • 11:10 (IST) 30 Apr 2024
    JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 LIVE: शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

    झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत हो चुकी है और थोड़ी देर में आपको नतीजों की पूरी जानकारी यहां मिलेगी।

    10:49 (IST) 30 Apr 2024
    JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी होंगे।

    झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं, 12वीं, के नतीजों को जारी करेगी। नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम और इनाम की डिटेल को भी साझा किया जाएगा।

    10:29 (IST) 30 Apr 2024
    JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 LIVE: कितने छात्रों ने दी इस वर्ष परीक्षा ?

    झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: जेएससी बोर्ड एग्जाम 2024 में इस साल 3.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों की है।

    09:50 (IST) 30 Apr 2024
    JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 LIVE: कब और कैसे जारी होगा रिजल्ट ?

    झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं, 12वीं, के नतीजों को जारी करेगी। नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम और इनाम की डिटेल को भी साझा कया जाएगा।