Jac.jharkhand.gov.in, JAC Jharkhand Board 10th Result 2025, Sarkari Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 27 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है, छात्र 12:30 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर JAC 10th Result Direct Link एक्टिव होने के बाद अपने रोल नंबर से परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए JAC Result 10th Direct Link से भी रिजल्ट चेक और डाउनलोड किया जा सकेगा।
झारखंड क्लास 10वीं रिजल्ट को झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के प्रेक्षागृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया है, जिसे राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जारी किया है और इस मौके पर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड मौजूद रहे। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे और इस साल जैक 10वीं रिजल्ट 2025 को डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट result.digilocker.gov.in पर भी नतीजों जांच की जा सकेगी। (Jharkhand board 10th Result 2025 Direct Link – education.indianexpress.com)
झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल 4.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिन्होंने 11 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित हुई अंतिम परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे छात्रों को यहां मिलेगी झारखंड सरकारी रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर नई और लेटेस्ट जानकारी।
झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल हजारीबाग के इंदिरा बालिका हाई स्कूल की गीतांजलि ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस साल जारी हुए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल लड़कियों का कुल पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 1.31 प्रतिशत ज्यादा रहा है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जैक 10वीं परिणाम जारी करने के साथ ही टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को भी जारी कर दिया है, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
फर्स्ट पोजिशन- 3 लाख रुपये नकद
सेकंड पोजिशन- 2 लाख रुपये नकद
थर्ड पोजिशन- 1 लाख रुपये नकद
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है, जिसे छात्र यहां दी गई प्रक्रिया का पालन करके चेक कर सकते हैं।
इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कुल 433944 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 431488 छात्रों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी और परीक्षा में शामिल हुए छात्रों में से 395755 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें से 221040 छात्रों को फर्स्ट डिविजन मिली है।
जैक 10वीं रिजल्ट 2025 की कुल पास प्रतिशत 91.71 है, जिसमें 221040 छात्रों को फर्स्ट डिविजन मिली है।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.71 प्रतिशत रहा है।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक 12.30 बजे एक्टिव होगा, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस के जरिए चेक किया जा सकता है।
जो छात्र JAC 10वीं परीक्षा 2025 में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन या रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड परिणाम घोषित करने के साथ ही आवेदन, फीस और समयसीमा के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
1. आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com 2025 या jac.jharkhand.gov.in 2025 पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध JAC वार्षिक माध्यमिक परीक्षा परिणाम- 2025 के लिंक पर क्लिक करें
3. JAC 10वीं परिणाम 2025 झारखंड लॉगिन पेज आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।
4. रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
5. कक्षा 10वीं JAC बोर्ड परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6. JAC बोर्ड परिणाम 2025 को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रखें।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज सुबह 11.30 बजे कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस यहां मिलेगी।