Jharkhand Board Class 8th Result 2024: झारखंड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 जारी कर दिया गया है। अकादमिक परिषद ने आज यानी 28 मई को जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 दी थी अब वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com. पर देख सकते हैं।

JAC Jharkhand 8th Result 2024 DIRECT LINK

बता दें कि इस साल कुल 5,61,774 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 5,28,962 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.16% रहा है। सीमांत श्रेणी में रखे गए या अपूर्ण परिणाम वाले छात्रों के लिए झारखंड अकादमिक परिषद जल्द ही अगले कदम की घोषणा करेगी। बता दें कि रिजल्ट के लिंक को छात्रों के लिए एक्टिव किया जाने वाला है। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 8वीं में कुल छात्र उपस्थित हुए- 5,61,774

उत्तीर्ण: 5,28,962 (94.16%)

सीमांत श्रेणी: 32,471 (5.78%)

अपूर्ण परिणाम: 341 (0.06%)

ये रहां जेएसी झारखंड कक्षा 8 परिणाम 2024 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

-jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com.

कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम, ये स्टेप करें फॉलो

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharखंड.gov.in, jacresults.com पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर जेएसी 8वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, आप रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. आपकी जेएसी 8वीं परिणाम 2024 की मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. भविष्य की जरूरत के लिए जेएसी परिणाम का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और ले लें।