JAC Board 10th,11th and 12th Result 2023 Updates: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड की परीक्षा दी है, वे अपना बोर्ड रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com से चेक कर सकते हैं।

JAC 10th,11th and 12th Results 2023 Updates

जो छात्र 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने की भी सुविधा दी जाएगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

Live Updates

आज झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी करेगा। यहां पढ़ें रिजल्ट की घोषणा से जुड़ा हर अपडेट-

16:50 (IST) 23 May 2023
Jharkhand Board 2023: 12वीं में 81.45 प्रतिशत बच्चे पास

झारखंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार 10वीं में 95.38 तो वहीं 12वीं में 81.45 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

16:09 (IST) 23 May 2023
Jharkhand Board 2023: 10 वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

झारखंड बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं में 95.54 फीसदी लड़कियों ने पास किया है। जबकि 95.19% लड़के पास हुए हैं।

15:00 (IST) 23 May 2023
Jharkhand Board 2023: टॉपर्स और पास प्रतिशत की होगी घोषणा

स्कूल शिक्षा सचिव रवि कुमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे और पास प्रतिशत व टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी। एक बार रिजल्ट के ऐलान के बाद स्कोरकार्ड चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक लाइव हो जाएगा।

14:56 (IST) 23 May 2023
JAC Board Live 2023: जेएसी सचिव ने बताया कब आएगा रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने पुष्टि की है कि कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 (विज्ञान) के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, JAC के सचिव महीप सिंह ने बताया, "आज दोपहर 3:30 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।" छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in, and jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं।

12:35 (IST) 23 May 2023
JAC result 2023: 11वीं का भी आज आ रहा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट भी आज ही जारी कर रहा है। 10वीं और 12वीं के साथ 11वीं के छात्रों का भी इंतजार खत्म होगा और उनके परिणाम भी आज ही जारी किए जाएंगे।

11:39 (IST) 23 May 2023
JAC 10th 12th Result 2023 Live: पिछले साल 97.42 प्रतिशत छात्रों ने पास की थी 12वीं की परीक्षा

कक्षा 12 में पास प्रतिशत 97.42% था। आर्ट्स में 97.42%, कॉमर्स में 92.74% और साइंस में 92.25% पास प्रतिशत था।

11:38 (IST) 23 May 2023
JAC 10th, 12th Result 2023 Live: पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी

छात्रों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 10 प्रतिशत नंबर आने पर ही और उन्हें 11वीं क्लास में भेजा जाएगा और 12वीं में भी 33 प्रतिशत आने पर ही पास घोषित किया जाएगा।

11:38 (IST) 23 May 2023
JAC Result 2023 Live: पिछले साल साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा छात्रों ने पास की थी 10वीं की परीक्षा

पिछले साल कक्षा 10 में 3,73,893 छात्रों ने परीक्षा पास की थी, जिनमें से 2,25,845 छात्रों की फर्स्ट डिवीजन आई थी और 1,24,000 छात्रों की सेकेंड और 23,524 छात्र थर्ड डिवीजन के साथ पास हुए थे।

11:37 (IST) 23 May 2023
JAC 10th, 12th Result 2023 LIVE: यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

10वीं और 12वीं का रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।

jac.nic.in

jharresults.nic.in,

jac.jharkhand.gov.in

11:37 (IST) 23 May 2023
JAC 10th result 2023 LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र अपना 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jac.nic.in या jac.jharkhand.gov.in जाएं।

स्टेप 2- अब स्क्रीन पर 'Jharkhand Class 10 board exam result 2023' लिखा नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4- अब पूछी गई जानकारियां जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5- अपनी डिटेल्स चेक करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6- रिजल्ट का भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

पिछले साल 2022 में झारखंड में 3,73,893 छात्रों ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा पास की थी। इनमें से 2,25,845 छात्रों की फर्स्ट डिवीजन आई थी और 1,24,000 छात्रों की सेकेंड और 23,524 छात्र थर्ड डिवीजन के साथ पास हुए थे। वहीं, 12वीं का पास प्रतिशत 97.42 फीसद था।