JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट झारखंड झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी किया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2022 से 25 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 685 केंद्र बनाए गए थे। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में कुल 1 लाख 90 हजार 819 परीक्षार्थी और कॉमर्स की परीक्षा में कुल 24 हजार 313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
बता दें कि झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया था। आज 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स के नतीजे जारी किए जाएंगे।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था और रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था। इस बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन आफलाइन मोड में कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।
JAC Jharkhand Inter Results 2022: झांरखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। इस लाइव ब्लाॅक के जरिए रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी यहां दी जा रही है।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 1लाख 79 हजार 683 विद्यार्थी और काॅमर्स स्ट्रीम में कुल 22001 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस बार कुल 97.43 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड 12वीं काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार काॅमर्स में कुल 92.75 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो सकता है और 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए जाएंगे। जारी होने के बाद एसएमएस और जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस बार 10वीं में कुल 95.60 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है। 10वीं के नतीजे जेएसी ने 21 जून 2022 को घोषित किया था।
पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में दो लाख 9 हजार 234 विद्यार्थी पास हुए थे। आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 90.71 फीसदी दर्ज किया गया था।
अभी प्रेस कांफ्रेंस नहीं शुरू किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में देरी दो रही है। रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ही घोषित किया जाएगा।
पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 33 हजार से अधिक विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। काॅमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत कुल 90.33 फीसदी दर्ज किया गया था।
अभी झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट नहीं घोषित किया गया है। तीन लाख छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने लगी हैं। लगभग तीन लाख छात्र अपने स्कोर कार्ड को ऑनलाइन एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं।
जेएसी 12वीं कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशन स्ट्रीम के नतीजे जल्द ही jac.nic.in, jharresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होगा और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। कुछ ही समय में रिजल्ट का लिंक भीआधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उसके बाद छात्र अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स के नतीजे बस कुछ ही देर में घोषित किए जाएंगे और आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
जेएसी इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की उपस्थिति में घोषित किया जाएगा। नतीजे दोपहर करीब 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 21 जून 2022 को घोषित किया गया था। साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम में कुल 59 हजार 902 विद्यार्थी सफल हुए थे।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com और results.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए JAC 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स में छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। जिन छात्रों को 33 प्रतिशत अंक नहीं मिलेंगे, उन्हें कक्षा 12वीं कला, वाणिज्य कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं में कुछ 90.71 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। साइंस स्ट्रीम में 86.89 प्रतिशत, आर्ट्स स्ट्रीम में 90.71 प्रतिशत,और काॅमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 90.33 फीसदी थी।
झारखंड बोर्ड 12वीं थ्योरी परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक आयोजित की गईं। रिजल्ट जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा।
12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को परिणाम जेएसी 12 रोल कोड रोल नंबर और 56263 पर भेजना होगा। रिजल्ट एसएमएस अलर्ट के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। जेएसी ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है।