झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा  8वीं कक्षा के परीक्षा के परिणाम जारी किये जाने हैं, स्टूडेंट्स परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ये नतीजे  इसी हफ्ते, रविवार तक जारी किए जाएंगे। झारखंड शिक्षा बोर्ड ने 9वीं कक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में बोर्ड ने किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। इस साल फरवरी में आयोजित परीक्षा में 5.56 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे जो अब अपने रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्‍ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर पाएंगे। इसके अलावा परीक्षा परिणाम jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर भी उपलब्‍ध होंगे।

कक्षा 9 के रिजल्‍ट कर जारी हो चुके हैं तथा कक्षा 10, 12 परीक्षा के रिजल्‍ट मई माह में घोषित होने की संभावना है। पिछले साल 10वीं का रिजल्‍ट 12 जून को घोषित किया गया था जिसमें लगभग 59.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बोर्ड रिजल्‍ट की सभी जानकारियों के लिए हमसे जुड़े रहिये।

JAC Class 8th Result 2019: Check Here

Live Blog

Highlights

    00:06 (IST)15 Apr 2019
    87 केंद्रों में हुई थी परीक्षा

    जैक द्वारा ली गई नौवीं कक्षा की परीक्षा में तीन पेपर में छह विषय की परीक्षा हुई थी। पहले पेपर में हिंदी और अंग्रेजी विषय के प्रश्न थे। वहीं दूसरे पेपर में गणित और विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न थे। इसी तरह पेपर तीन में सामाजिक विज्ञान और अतिरिक्त विषय से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।

    23:15 (IST)14 Apr 2019
    जानिए कैसे डाउनलोड करें रिजल्‍ट

    छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर विजिट करें और रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें। अब नये पेज पर अपना रोल नंबर/रजिस्‍ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। आपका रिजल्‍ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    22:16 (IST)14 Apr 2019
    इस वजह से नहीं जारी हुआ था रिजल्ट

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) पहले 10 अप्रैल को ही आठवीं का रिजल्ट घोषित करने वाला था। लेकिन सभी डीईओ के बाल समागम में शामिल होने के कारण परिणाम रोक दिए गए थे। अब 11 अप्रैल को भी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

    21:53 (IST)14 Apr 2019
    87 केंद्रों में दो दिनों तक चली थी परीक्षा

    जैक द्वारा ली गई नौवीं कक्षा की परीक्षा में तीन पेपर में छह विषय की परीक्षा हुई थी। पहले पेपर में हिंदी और अंग्रेजी विषय के प्रश्न थे। वहीं दूसरे पेपर में गणित और विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न थे। इसी प्रकार पेपर तीन में सामाजिक विज्ञान और अतिरिक्त विषय से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।

    21:26 (IST)14 Apr 2019
    10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई में

    JAC कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है। राज्य के 1,395 केंद्रों पर कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए 7.57 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 937 केंद्रों में कक्षा 10 की परीक्षा में 4.41 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, वहीं 458 केंद्रों में कक्षा 12 के लिए 3.15 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षाओं में हिस्सा लिया।

    21:02 (IST)14 Apr 2019
    हिंदी, अंग्रेजी, गणित से पूछे गए थे प्रश्न

    8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। इस साल फरवरी में हुई परीक्षा में 5.56 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 11 फरवरी, 2019 को शुरू हुई थी। परीक्षा 100 प्रश्न थे, जिन्हें छात्रों को ओएमआर शीट पर भरना था और यह प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से पूछे गए थे।

    20:27 (IST)14 Apr 2019
    बोकारो, गुमला, सिमडेगा का परिणाम देखें

    इस परीक्षा में बोकारो का परिणाम 89.49, पूर्वी सिंहभूम का परिणाम 88.56, देवघर का परिणाम 88.30, सरायकेला-खरसावां का परिणाम 87.82, गुमला का परिणाम 87.61, सिमडेगा का परिणाम 87.38, दुमका का परिणाम 85.50, साहिबगंज का परिणाम 85.29 फीसद रहा।

    19:56 (IST)14 Apr 2019
    अलग-अलग जिलों के परिणाम यहां देखें

    क्रम से देखें तो हजारीबाग का परिणाम 93.57, गिरिडीह का 92.74, पलामू का 91.84, गढ़वा का 91.64, गोड्डा का 91.43, रामगढ़ का 90.87, चतरा का 90.75, धनबाद का 90.52, खूंटी का परिणाम 90.45 फीसद रहा।

    19:38 (IST)14 Apr 2019
    रांची दूसरे स्थान पर

    नौवीं कक्षा के परिणाम में कोडरमा जिला ने बेहतर परिणाम दिया है। 24 जिले में कोडरमा का परिणाम 95.10 फीसदी रहा। वहीं दूसरे स्थान पर रांची के विद्यार्थी रहे। इस जिले का परिणाम 93.96 फीसदी रहा।

    19:01 (IST)14 Apr 2019
    हजारीबाग की छात्राओं ने लहराया परचम

    जैक द्वारा जारी परिणाम के आंकड़े बताते हैं कि रिजल्ट में हजारीबाग की छात्राओं ने परचम लहराया है। यहां 91.29 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 92.33 फीसदी लड़कों ने सफलता हासिल की। प्रमंडलवार पहले पायदान पर उत्तरी छोटानागपुर, दूसरे पायदान पर दक्षिणी छोटानागपुर, तीसरे पायदान पर पलामू तथा चौथे पायदान पर संताल परगना रहा। सबसे खराब रिजल्ट कोल्हान प्रमंडल के विद्यार्थियों का रहा।

    18:26 (IST)14 Apr 2019
    यह जिला रहा फिसड्डी

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल की नौवीं कक्षा की परीक्षा में 89.414 फीसद बच्चे सफल हुए हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षा होते हुए भी 42,424 बच्चे इसमें फेल हो गए। इस परीक्षा में 89.645 फीसद छात्र तथा 89.211 फीसद छात्राएं सफल रहीं। रिजल्ट की बात करें तो कोडरमा अव्वल और पाकुड़ फिसड्डी रहा। कोडरमा में 95.10 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैैं। पाकुड़ का परिणाम सबसे खराब है। यहां 75.66 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं।

    17:58 (IST)14 Apr 2019
    पहली बार ओएमआर शीट का हुआ इस्तेमाल

    जैक ने पहली दफा इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा में ओएमआर शीट में सवालों के जवाब देने की व्‍यवस्‍था की थी। इससे पहले गुरुवार को Jharkhand JAC 9th results 2019 जारी किए गए थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्‍यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्‍द ही आठवीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

    17:29 (IST)14 Apr 2019
    यह जिला रहा अव्वल

    9वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में कोडरमा जिला अव्‍व्‍ल रहा। यहां के 95.1 प्रतिशत छात्रों ने नौंवीं कक्षा में उतीर्णता प्राप्‍त की है। झारखंड से नौवीं की परीक्षा में 4 लाख छात्र शामिल हुए थे।

    16:53 (IST)14 Apr 2019
    9वीं में इतने प्रतिशत छात्र हुए सफल

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 9वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 89.14 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।

    16:17 (IST)14 Apr 2019
    Jharkhand Board Result 2019 Class 8 LIVE Updates: रिजल्‍ट में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्‍टम

    झारखण्‍ड बोर्ड 8वीं के परिणाम आज जारी हो रहे हैं। जारी परिणाम में ग्रेडिंग सिस्‍टम लागू होगा । पहले छात्रों के अंकों की गणना की जाएगी और फिर उनके अंकों के अनुसार उन्हें ग्रेड दिए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे।

    15:55 (IST)14 Apr 2019
    होमपेज के स्‍क्रॉल पर रहेगी नज़र

    झारखण्‍ड बोर्ड 8वीं के रिजल्‍ट के लिए छात्रों की नज़र आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर चल रहे स्‍क्रॉल पर रहेगी। कोई भी नई अपडेट स्‍क्रॉल पर ही दिखाई देगी। फिलहाल स्‍क्रॉल पर केवल 9वीं के रिजल्‍ट का लिंक लाइव है।

    15:33 (IST)14 Apr 2019
    JAC Board Class 8th Result 2019: ये हैं JAC की आधिकारिक वेबसाइट

    झारखण्‍ड बोर्ड 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले हैं। परिणाम चेक करने के लिए छात्र jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर विजिट करें।

    15:13 (IST)14 Apr 2019
    10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों के लिए करना होगा मई तक का इंतजार

    कक्षा 9 के रिजल्‍ट कर जारी हो चुके हैं। हालांकि कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्‍ट मई माह में घोषित होने की संभावना है।

    14:36 (IST)14 Apr 2019
    Jharkhand Board Result 2019 LIVE Updates: पिछले साल के रिजल्‍ट में थी गड़बड़ी

    पिछले साल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम को संशोधित करना पड़ा क्योंकि लगभग 35,000 और छात्रों ने परीक्षा पास की थी जबकि उन्‍हें फेल घोषित कर दिया गया था।

    14:00 (IST)14 Apr 2019
    वेबसाइट पर आ रही हैं तकनीकी गड़बडि़यां

    झारखण्‍ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 8वीं कक्षा के रिजल्‍ट का लिंक अभी नदारद है। वेबसाइट कुछ समय पहले अनरिस्‍पांसिव हो गई थी। परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र लगातार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    13:38 (IST)14 Apr 2019
    JAC Board Class 8th Result 2019: अभी और बढ़ेगा छात्रों का इंतजार

    अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे झारखण्‍ड बोर्ड 8वीं के छात्रों को अभी और इंतजार करना होगा। परिणाम पहले 11 अप्रैल को घोषित होने की खबरे थीं मगर कल परिणाम जारी नहीं हो सका। उम्‍मीद थी कि परिणाम आज शाम जारी हो सकता है, मगर आज भी वेबसाइट पर रिजल्‍ट जारी नहीं हो सका। माना जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह देरी हो रही है। फिलहाल बोर्ड की तरफ से रिजल्‍ट जारी होने की कोई आधिकारिक तिथि या समय घोषित नहीं है।

    13:05 (IST)14 Apr 2019
    जामताड़ा, लोरहदगा और पाकुड़ में इतने फीसदी छात्र हुए पास

    जामताड़ा का परिणाम 84.42, लातेहार का परिणाम 83.78, लोहरदगा का परिणाम 82.74, पश्चिमी सिंहभूम का परिणाम 76.29 व पाकुड़ का परिणाम 75.66 फीसदी रहा।

    12:23 (IST)14 Apr 2019
    आज आ सकते हैं 8वीं क्लास के नतीजे

    झारखंड बोर्ड रविवार, 14 अप्रैल, 2019 तक कक्षा 8 परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र सभी क्षेत्र आधारित आधिकारिक वेबसाइटों- jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकेंगे।

    12:03 (IST)14 Apr 2019
    10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट का भी है इंतजार

    झारखण्‍ड बोर्ड 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा के परिणाम मई महीने में जारी किये जा सकते हैं। बोर्ड ने 9वीं की परीक्षा के परिणाम कल 11 अप्रैल को जारी कर दिये थे तथा 8वीं के परीक्षा परिणामों का अभी भी छात्रों को इंतजार है।

    11:19 (IST)14 Apr 2019
    इस वजह से नहीं जारी हुआ था रिजल्ट

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) पहले 10 अप्रैल को ही आठवीं का रिजल्ट घोषित करने वाला था। लेकिन सभी डीईओ के बाल समागम में शामिल होने के कारण परिणाम रोक दिए गए थे। अब 11 अप्रैल को भी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

    11:09 (IST)14 Apr 2019
    यह कहा चेयरमैन ने

    झारखंड अकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन ने कहा कि अभी केवल नौवीं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। नौवीं कक्षा के परिणाम को आप jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। साफ है कि आठवीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अभी और लंबा हो गया है।

    10:43 (IST)14 Apr 2019
    होमपेज के स्‍क्रॉल पर रहेगी नज़र

    झारखण्‍ड बोर्ड 8वीं के रिजल्‍ट के लिए छात्रों की नज़र आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर चल रहे स्‍क्रॉल पर रहेगी। कोई भी नई अपडेट स्‍क्रॉल पर ही दिखाई देगी। फिलहाल स्‍क्रॉल पर केवल 9वीं के रिजल्‍ट का लिंक लाइव है।

    10:22 (IST)14 Apr 2019
    पिछले साल ऐसे पास हुए थे 35,000 स्टूडेंट्स

    पिछले साल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम को संशोधित करना पड़ा जिसके बाद करीब 35,000 से ज्यादा और स्टूडेंट्स पास हुए थे । JAC द्वारा लेंगुएज सब्जेक्ट के बारे में एक महत्वपूर्ण प्रावधान की अनदेखी किए जाने के बाद उन्हें फेल घोषित किया गया था।

    09:51 (IST)14 Apr 2019
    इन विषयों से पूछे गए थे प्रश्न

    8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। इस साल फरवरी में हुई परीक्षा में 5.56 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 11 फरवरी, 2019 को शुरू हुई थी। परीक्षा 100 प्रश्न थे, जिन्हें छात्रों को ओएमआर शीट पर भरना था और यह प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से पूछे गए थे।

    09:34 (IST)14 Apr 2019
    JAC Class 8th Result 2019: रोल नंबर से चेक करें रिजल्‍ट

    झारखण्‍ड बोर्ड 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जल्‍द जारी होने वाले हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखें।

    08:57 (IST)14 Apr 2019
    JAC Class 8th Result 2019: पिछले वर्ष के रिजल्‍ट में थी गड़बड़ी

    पिछले साल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम को संशोधित करना पड़ा क्योंकि लगभग 35,000 और छात्रों ने परीक्षा पास की थी जबकि उन्‍हें फेल घोषित कर दिया गया था।

    08:36 (IST)14 Apr 2019
    11 फरवरी को हुई थी परीक्षा रिजल्ट @ jharresults.nic.in

    अब छात्रों को आठवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। आपको बता दें कि आठवीं कक्षा के एग्जाम में 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। झारखंड अकेडमिक काउसिंल ने आठवीं कक्षा को बोर्ड एग्जाम का आयोजन 11 फरवरी को किया था। यह 3 घंटे का पेपर था।

    06:19 (IST)14 Apr 2019
    10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों के लिए करना होगा मई तक का इंतजार

    कक्षा 9 के रिजल्‍ट कर जारी हो चुके हैं। हालांकि कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्‍ट मई माह में घोषित होने की संभावना है। 

    00:12 (IST)14 Apr 2019
    इस जगह पास हुईं ज्यादा लड़कियां

    जैक द्वारा जारी परिणाम के आंकड़े बताते हैं कि रिजल्ट में हजारीबाग की छात्राओं ने परचम लहराया है। यहां 91.29 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 92.33 फीसदी लड़कों ने सफलता हासिल की।

    22:58 (IST)13 Apr 2019
    दूसरे स्थान पर रहा यह जिला

    9वीं कक्षा के परिणाम में कोडरमा जिला ने बेहतर परिणाम दिया है। 24 जिले में कोडरमा का परिणाम 95.10 फीसदी रहा। वहीं दूसरे स्थान पर रांची के विद्यार्थी रहे। इस जिले का परिणाम 93.96 फीसदी रहा।

    22:20 (IST)13 Apr 2019
    इस वजह से नहीं जारी हुआ था रिजल्ट

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) पहले 10 अप्रैल को ही आठवीं का रिजल्ट घोषित करने वाला था। लेकिन सभी डीईओ के बाल समागम में शामिल होने के कारण परिणाम रोक दिए गए थे। अब 11 अप्रैल को भी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

    22:00 (IST)13 Apr 2019
    गूगल प्ले स्टोर से चेक करें रिजल्ट

    स्टूडेंट्स Google Play Store पर उपलब्ध अन्य एप्लिकेशन की मदद से भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। किसी भी एप्‍प की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर पहले से रजिस्‍टर करना होगा।

    21:35 (IST)13 Apr 2019
    पहली बार ओएमआर शीट का हुआ इस्तेमाल

    जैक ने पहली दफा इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा में ओएमआर शीट में सवालों के जवाब देने की व्‍यवस्‍था की थी। इससे पहले गुरुवार को Jharkhand JAC 9th results 2019 जारी किए गए थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्‍यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्‍द ही आठवीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

    20:58 (IST)13 Apr 2019
    इन विषयों से पूछे गए थे प्रश्न

    8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। इस साल फरवरी में हुई परीक्षा में 5.56 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 11 फरवरी, 2019 को शुरू हुई थी। परीक्षा 100 प्रश्न थे, जिन्हें छात्रों को ओएमआर शीट पर भरना था और यह प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से पूछे गए थे।

    20:29 (IST)13 Apr 2019
    कुछ और जिलों के परिणाम यहां देखें