JAC Jharkhand Board Class 8th Result 2024 Date and Time: झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। माना जा रहा है कि परिणाम को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारियों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। बोर्ड काउंसिल ने अब 8वींकक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
JAC Jharkhand Board 8th Result 2024 Date, DIRECT LINK
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जेएसी आज रात तक या कल दोपहर तक नतीजों की घोषणा की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है। जेएसी कक्षा 8 परिणाम 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और नतीजे जारी होने के बाद झारखंड बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र अपना अंकपत्र देख सकेंगे।
झारखंड बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, जेएसी 8वीं परिणाम 2024 को 25 या 26 मई के दिन घोषित किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। इस साल जेएसी 8वीं परीक्षा 2024 में करीब 6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
बता दें कि जेएसी 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के परिणाम 2024 पहले ही जारी किए जा चुके हैं और छात्र जल्द ही कक्षा 8वीं और 5वीं के परिणाम की तारीख, समय की घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।
झारखंड अकादमिक परिषद, रांची जल्द ही झारखंड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 तिथि, समय की घोषणा करेगी। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने जेएसी 8वीं परिणाम 2024 को आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in और jacresults.com पर देख सकेंगे। परिणाम ऑनलाइन जांचने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
झारखंड बोर्ड ने हाल ही में 9वीं, 11वीं के परिणाम 2024 जारी किए हैं। जेएसी 9वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.39 प्रतिशत और जेएसी 11वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.48 प्रतिशत था। झारखंड जेएसी कक्षा 8वीं में रोल कोड, स्कूल का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, अंक/ग्रेड के साथ विषय के नाम और छात्र की योग्यता स्थिति शामिल होगी।
कहां देखें झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम
जेएसी 8वीं परिणाम 2024 के लिए नीचे दिए गए हैं डायरेक्ट लिंक
-jacresults.com
-jac.jharhand.gov.in
-jac.nic.in