JAC 8th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। संबंधित स्कूल JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac8-2022.jac-exam-portal.com के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8वीं परीक्षा में कुल 90.33 (454146) फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा में 502757 विद्यार्थी शामिल हुए थे। कल बोर्ड ने 9वीं का रिजल्ट घोषित किया था। 9वीं में कुल 92.27 (435868) फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। परीक्षा में कुल 472377 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
बता दें कि जेएसी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 को नतीजे 21 जून 2022 को घोषित किए थे। परीक्षा में कुल 10वीं में कुल 95.60 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। प्रथम श्रेणी में कुल 2,25,845, द्वितीय श्रेणी में 1,24,000 और तृतीय श्रेणी में कुल 23,524 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
10 वीं परीक्षा का आयोजन परीक्षा 24 मार्च 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली में 9.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।
वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे अलग- अलग तिथियों में घोषित किए गए थे। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल होने वाले विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा देने का भी मौका दिया गया था।
How to Check JAC 8th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jac8-2022.jac-exam-portal.com पर जाएं।
-यहां 8वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब स्कूल प्रिंसिपल आईडी आदि दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।