JAC 12th Result 2025 Result At Direct Link jacresults.com: झारखंड अकादमिक परिषद आज सुबह 11:30 बजे जैक कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी करने वाला है। काउंसिल की तरफ से परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। छात्र साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी होने के बाद जैक बोर्ड 12वीं परिणाम jacresults.com पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही jac.jharkhand.gov.in पर भी रिजल्ट होस्ट होगा। रिजल्ट का लिंक एक घंटे बाद यानी 12:30 पर एक्टिव किया जाएगा। हालांकी जैक 12वीं आर्ट्स का परिणाम कल जारी नहीं किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार झारखंड बोर्ड इंटर परिणाम 2025 को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर देख सकेंगे। जेएसी कक्षा 12 के परिणाम jac.jharkhand.gov.in पर भी होस्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही जनसत्ता एजुकेशन पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। (JAC 12th Result link Here)
जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन, मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड। विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव, सरकार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड उपस्थित रहेंगे। झारखंड बोर्ड के 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसके दौरान उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार प्रदर्शन, जिले-वार प्रदर्शन और बहुत कुछ जैसे विवरण साझा किए जाएंगे। JAC 12TH ARTS RESULT UPDATE HERE
परिणामों के साथ परिषद उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार प्रदर्शन, जिले-वार प्रदर्शन और बहुत कुछ जैसे विवरण भी शेयर करेगी। बता दें कि जैक ने झारखंड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित कीं थी। बोर्ड पहले ही 27 मई, 2025 को झारखंड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है।
जेएसी 12वीं परिणाम 2025: मार्कशीट डाउनलोड करने के चरण
- झारखंड बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होम पेज पर जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना रिजल्ट देखें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।