JAC 12th Result 2022 Declared: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com. के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। वहीं इस बार 10वीं में 95.60 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 3 लाख 40 हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 66 हजार 309 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा में 64 हजार 976 विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 59 हजार 902 विद्यार्थी पास हुए हैं।
प्रथम श्रेणी में कुल 54769, द्वितीय श्रेणी में 5117 और तृतीय श्रेणी में कुल 13 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा आयोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत किया गया था।
पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 86.89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम में कुल 76590 विद्यार्थी पास हुए थे। जिनमें से 56,445 प्रथम श्रेणी, 19,927 द्वितीय श्रेणी और 218 तृतीय श्रेणी में पास हुए थे।
JAC 12th Result 2022 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए JAC 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर,जन्मतिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।