http://www.jac.nic.in, www.jharresults.nic.in, JAC 12th Result 2018 LIVE, Jharkhand Board Inter 12th Result 2018: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने गुरुवार को 12वीं साइंस और कॉमर्स बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। स्टूडेंट्स अब JAC Result 2018, JAC 12th Result 2018, Jharkhand Intermediate Result 2018, JAC Inter Result 2018 चेक कर सकते हैं। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट www.jharresults.nic.in पर जारी हुए हैं। इन्हें आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नतीजे आप indiaresults.com पर भी देख सकते हैं। बता दें इस वर्ष 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा (Jharkhand Board 12th Exam 2018) में सम्मिलित हुए थे। वहीं 10वीं (Jharkhand Board 10th Exam 2018) की परीक्षा में सम्मिलित होने वालों की संख्या भी 4 लाख से ज्यादा थी। चलिए जानते हैं आप कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे देखें नतीजे- नतीजे देखने के लिए ऊपर बताई गई वेबसाइट्स में से किसी भी एक पर लॉगइन करें। होम पेज पर उपलब्ध ‘JAC 12th Commerce, Science Result 2018’ के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर सबमिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होंगे। इसके अलावा रिजल्ट आप jac.nic.in पर भी देख सकते हैं। एसएमएस के जरिए भी आप नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए 12वीं के स्टूडेंट्स – RESULT<space>JAC12<space>ROLL CODE + ROLL NO<space>REGISTRATION NUMBER – लिखकर 56263 पर सेंड करें।

Live Blog

JAC 12th Result 2018, Jharkhand Board Inter 12th Result 2018 Commerce and Science

Highlights

    15:04 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th result 2018: लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक

    इस वर्ष लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा है। कॉमर्स स्ट्रीम में 75.74% लड़कियां और 61.49% लड़के पास हुए हैं।

    13:47 (IST)07 Jun 2018
    वेबसाइट पर अपलोड हुए नतीजे

    नतीजे अब विभिन्न वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं और आप अपने स्कोर्स चेक कर सकते हैं। लॉगइन करें indiaresults.com पर। 'Intermediate Class XII (Science & Commerce) Examination Results 2018 NOW AVAILABLE' लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें। नतीजे आपकी स्क्रीन पर होंगे।

    13:41 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th results 2018: कॉमर्स का जिलेवार पास प्रतिशत

    कॉमर्स में टॉप पोजिशन पर सिमडेगा जिला 86.5% के पासिंग परसेंटेज के साथ है। इसके बाद दूसरे नंबर पर कोडरमा -78.16%; तीसरे पर रांची-75%; चौथे पर हजारीबाग- 72.51%; पांचवें लोहारडग्गा-72% और खूंटी 71.14% पर है। इन जिलों के स्टूडेंट्स का पासिंग प्रतिशत सबसे अधिक है।

    13:20 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th results 2018: 12वीं साइंस का जिलेवार पास परसेंटेज

    जिलेवार नतीजों पर नजर डालें तो पलामू टॉप पर है। इसका पास प्रतिशत 65.17% है। गिरिडीह का पास प्रतिशत 61.25%; हजारीबाग का पास प्रतिशत 61.12%; कोडरमा का 58.49%; दिओगढ़ का 55.39%; रांची का 52.17%; डुमका का 50.99%; रामगढ़ 49.50%; धनबाद का 48.73% और पश्चिम सिंहभूम का पास प्रतिशत 47.24% है।

    13:10 (IST)07 Jun 2018
    कॉमर्स में 67.49% स्टूडेंट्स पास

    12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे भी जारी हो चुके हैं। कॉमर्स स्ट्रीम का इस साल का पासिंग परसेंटेज 67.49 फीसद है। परीक्षा में 41 हजार के करीब स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे जिनमें से 27,164 ने परीक्षा पास कर ली है। इनमें से 6127 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन, 18,266 सेकेंड डिविजन और 2,770 थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

    12:45 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th results 2018: साइंस स्ट्रीम के 48.34% स्टूडेंट्स पास

    साइंस स्ट्रीम में 44,677 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है।  परीक्षा में 93 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पास प्रतिशत 48.34 फीसद है। 16,618 स्टूडेंट्स पहली डिविजन; 26,337 दूसरी डिविजन और 1,711तीसरी डिविजन से पास हुए हैं।

    12:40 (IST)07 Jun 2018
    Jharkhand JAC 12th result 2018 declared

    JAC ने Jharkhand JAC 12th result 2018 जारी कर दिए हैं। थोड़ी ही देर में रिजल्ट्स वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे और स्टूडेंट्स इन्हें ऑनलाइन देख सकेंगे।

    12:33 (IST)07 Jun 2018
    जल्द खत्म होगा इंतजार

    JAC थोड़ी देर में नतीजे जारी कर देगा। नतीजों की घोषणा बोर्ड के चेयरमैन अर्विंद प्रताप सिंह की मौजूदगी में होगी। 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द खत्म होगा।

    12:19 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th result 2018: बस थोड़ा और इंतजार

    अगले 10 मिनट के भीतर बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर देगा। Jharkhand Academic Council, JAC के चेयरमैन अर्विंद प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

    12:05 (IST)07 Jun 2018
    नतीजे यहां देखें

    नतीजे आप jac.nic.in और jharresults.nic.in पर भी देख सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर लॉगइन करेंगे। इससे वेबसाइट डाउन/क्रैश होने की आशंका है। ऐसे में आप थर्ड पार्टी वेबसाइट https://indiaresults.com और https://examresults.net/ पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

    11:55 (IST)07 Jun 2018
    12वीं 2017 के नतीजे

    पिछले साल 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास परसेंटेज 52.35 फीसद था। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का 60.09 फीसद। ओवर ऑल पास परसेंटेज 71.95 फीसद था। लड़कों का पास प्रतिशत 69.19 फीसद और लड़कियों का 74.02 फीसद था। 3,26,107 स्टूडेंट्स ने पिछले साल 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 90,871 साइंस, 47,622 कॉमर्स और 1,87,610 आर्ट्स के स्टूडेंट्स थे।

    11:29 (IST)07 Jun 2018
    इन ऐप्स का करें इस्तेमाल

    नतीजे देखने के लिए आप अपने स्मार्टफोन की ऐप स्टोर में जाकर इनमें से कोई भी ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। स्टोर में रेटिंग्स के हिसाब से अपने लिए बेस्ट ऐप डाउनलोड करें।

    11:03 (IST)07 Jun 2018
    ऐप पर रिजल्ट

    स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट स्मार्टफोन पर ऐप के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए आप अपने फोन पर ऐप स्टोर से कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप स्टोर में जाकर 'jharkhand board result' सर्च करें। रेटिंग के हिसाब से बेस्ट ऐप डाउनलोड करें। ऐप पर अपना रोल नंबर रजिस्टर कराएं। नतीजे आपके फोन पर होंगे।

    10:43 (IST)07 Jun 2018
    10वीं के रिजल्ट

    इस साल 10वीं की परीक्षा में 4,32,000 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। 10वीं की परीक्षा 8 से 21 मार्च 2018 के बीच आयोजित हुई थी।

    10:38 (IST)07 Jun 2018
    3,17,000 स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

    इस वर्ष लगभग 3,17,000 स्टूडेंट्स ने 12वीं साइंस और कॉमर्स की परीक्षा दी थी। 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 27 मार्च 2018 तक चली थीं। ऑनलाइन और एसएमएस के अलावा स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट स्मार्टफोन मोबाइल ऐप्स के जरिए भी देख सकते हैं।

    10:31 (IST)07 Jun 2018
    10वीं के रिजल्ट

    12वीं साइंस और कॉमर्स के बाद आर्ट्स स्ट्रीम और 10वीं के स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। इस साल 10वीं की परीक्षा 4,32,000 स्टूडेंट्स ने दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं के नतीजे 8 जून को जारी हो सकते हैं।

    10:24 (IST)07 Jun 2018
    JAC Intermediate Result 2018 या JAC Metric Result 2018, ऐसे करें चेक

    - सबसे पहले Jharkhand Academic Council (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर जाएं।
    - Jharkhand Board 10th Result 2018 या Jharkhand board 12th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
    - अब अपना रोल नंबर और मांगी गईं जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    - सबमिट पर क्लिक करते ही Jharkhand Board Result 2018 आपके सामने होगा

    10:16 (IST)07 Jun 2018
    Jharkhand Academic Council जारी करेगा रिजल्ट

    12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे Jharkhand Academic Council, Ranchi जारी करेगी। रिजल्ट दोपहर लगभग 12 बजे जारी होंगे। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत में बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

    10:09 (IST)07 Jun 2018
    इन वेबसाइट्स पर चेक करें नतीजे

    -www.jac.nic.in
    -www.jac.jharkhand.gov.in/en/result
    -www.indiaresults.com
    -www.examresults.net

    10:09 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th Result 2018, इसलिए 7 दिन बाद खत्म हुए एग्जाम

    झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू हुई थीं। परीक्षा 27 मार्च को खत्म होने वाली थी लेकिन यह 3 अप्रैल को खत्म हुई। क्योंकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 26 और 27 मार्च को होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित कर क्रमशः 2 और 3 अप्रैल को आयोजित करवाई थी। 2017 में झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 52.36 फीसदी रहा था।

    10:01 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th Result 2018, यहां देखें रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड की वेबसाइट Jac.nic.in काम नहीं कर रही, इसलिए छात्र बोर्ड की दूसरी आधिकारिक वेबसाइट http://www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट पा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया था। पहली बार राज्य के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

    09:57 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th Result 2018, 1,490 सेंटर्स पर हुए एग्जाम

    इस बार मैट्रिक और इंटर में 1490 केंद्रों पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता के मद्देनजर इस बार कई कदम उठाए गए थे।

    09:52 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th Result 2018, इसके बाद आएगा 10वीं का रिजल्ट

    जेएसी 12 साइंस और जेएसी 12 कॉमर्स के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा के परिणाम 8 या 9 जून को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है।

    09:33 (IST)07 Jun 2018
    JAC Result 2018, 2017 में 30 मई को ही आ गया था रिजल्ट

    साल 2017 में 30 मई को इसकी घोषणा कर दी गई थी। इस बार करीब 4.31 लाख स्टूडेंट्स इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 3.16 लाख स्टूडेंट्स ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था।

    09:19 (IST)07 Jun 2018
    JAC Result 2018, नकल रोकने के लिए लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे

    सभी परीक्षा केंद्र में कड़ी निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। आपको बता दें कि साल 2017 में 30 मई को इसकी घोषणा कर दी गई थी।

    09:08 (IST)07 Jun 2018
    JAC 12th Result 2018, पहली बार किए थे सभी काम ऑनलाइन

    साल 2018 की परीक्षा के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने पहली बार परीक्षा से जुड़े सभी काम जैसे रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड जारी करना आदि ऑनलाइन किए थे।