झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 आज यानी 5 मई, 2025 को घोषित कर दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 5 जून 2025, गुरुवार को दोपहर 2 बजे झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपरों की लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसें इस साल देव तिवारी ने 481 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है और दूसरे स्थान पर प्रेरणा कुमारी 470 अंक और तीसरे स्थान पर सूरज कुमार दास और कुमारी ऋतम्वरा ने 466 अंकों के साथ संयुक्त रूप से आए हैं।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ SMS से जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, DigiLocker पर झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, Umang App और Jansatta.com/education पर दिए गए हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर JAC 12th Arts Result 2025 Direct Link से चेक कर सकते हैं।

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें आर्ट्स स्ट्रीम के करीब 1.5 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र,यहां जानें रिजल्ट जारी होने से लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने तक हर लेटेस्ट जानकारी।

Live Updates
17:41 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: लिंगवार पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसकी कुल पास प्रतिशत 95.53 प्रतिशत है, जिसमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.54 फीसदी और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.36 प्रतिशत है।

16:01 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: किस जिले ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन ?

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में इस साल खूंटी जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन पर पहला स्थान प्राप्त किया है, जहां के 99.53 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है।

15:16 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: यहां है टॉप 10 रैंक पाने वाले छात्रों के नाम

रैंक 1- देव तिवारी 481 अंक

रैंक 2- प्रेरणा कुमारी 470 अंक

रैंक 3- सूरज कुमार दास और कुमारी ऋतम्वारा 466 अंक

रैंक 4- श्रेया आनंद 464 अंक

रैंक 5- अनन्य पाल, शिवानी कुमारी और उषा रानी 463 अंक

रैंक 6- तनु प्रिया शाही 461 अंक

रैंक 7- स्वीटी बरनवाल, आयुषी कुमारी, तन्नु कुमारी, लीपा गराई, शान प्रताप सिंह और आलोक कुमार दास 460 अंक

रैंक 8- अभिया शर्मा और मीनू पॉल 459 अंक

रैंक 9- रईस शेख 458 अंक

रैंक 10 - तृषा प्रमाणिक 457 अंक

15:06 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: लिंगवार झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025

पंजीकृत लड़के- 1,34,962

पंजीकृत लड़कियां- 93,997

उपस्थित लड़के- 1,33,997

उपस्थित लड़कियां- 93,225

पास हुए लड़के- 1,29,129

पास हुई लड़कियां- 88,144

14:49 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: देव तिवारी बने आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में जेके हाई स्कूल राजमहल के देव तिवारी ने टॉप किया है, जिन्होंने 481 अंक हासिल किए हैं।

14:48 (IST) 5 Jun 2025
कितने छात्र हुए झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में पास ?

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के लिए कुल 228959 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण किया था, जिसमें से 227222 ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और इनमें से 217273 छात्रों को सफलता मिली है।

14:43 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: डिविजन वाइस पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में डिविजन वाइस रिजल्ट की जानकारी इस प्रकार है।

फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 107867

सेकेंड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 104314

थर्ड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 5091

14:38 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: इतने छात्रों को मिली फर्स्ट डिविजन

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में इस साल कुल पास प्रतिशत 95.62 प्रतिशत है, जिसमें से 107867 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन से कक्षा 12वीं पास की है।

14:34 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: कितना रहा पास प्रतिशत ?

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी हो गया है और इस साल कुल पास प्रतिशत 95.62 फीसदी रहा है।

14:30 (IST) 5 Jun 2025
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम परिणाम 2025 चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम परिणाम 2025 जांच करने के लिए छात्रों को दो लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी, जो एडमिट कार्ड पर मिलेंगे।

क्रेडेंशियल 1- रोल नंबर

क्रेंडेंशियल 2- रोल कोड

14:19 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: आज ही आएगी टॉपर्स लिस्ट

झारखंड बोर्ड द्वारा जैक 12वीं रिजल्ट आर्ट्स स्ट्रीम जारी किए जाने के बाद, अब जिलेवार प्रदर्शन के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा रही है।

14:16 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, अब छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से नतीजों की जांच कर सकते हैं।

14:10 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी, Direct link पर ऐसे करें चेक

Jharkhand JAC 12th Arts Stream Result, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in, Digilocker, Umang app sms: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा यहां बताए गए डायरेक्ट लिंक और अन्य विकल्पों के माध्यम से चेक किया जा सकता है।

14:01 (IST) 5 Jun 2025
जेएसी 12वीं आर्ट्स परिणाम 2025 ऑनलाइन कैसे करें चेक ?

चरण 1: जेएसी परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर दिख रहे “जेएसी 12वीं कला परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें

चरण 4: अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें

चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करे अपने पास रख लें।

13:57 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: रोल नंबर और रोल कोड से करें रिजल्ट चेक करने की तैयारी

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कुछ ही मिनट बाद जारी कर दिया जाएगा, जिसका इंतजार कर रहे छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें और यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक करें।

13:53 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: कौन हैं साइंस स्ट्रीम के टॉपर ?

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 में साइंस स्ट्रीम से टॉपर करने वाले टॉप 3 रैंक धारकों के नाम इस प्रकार हैं।

रैंक 1. अंकिता दत्ता, 477 अंक

रैंक 2. अंकित कुमार साह, 476 अंक

रैंक 3. किशोर कुमार, 474 अंक

13:39 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: कौन हैं कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर ?

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 में कॉमर्स स्ट्रीम से टॉपर करने वाले टॉप 3 रैंक धारकों के नाम इस प्रकार हैं।

रैंक 1. रेशमी कुमारी, 476 अंक

रैंक 2. हसन शेख, 475 अंक

रैंक 3. पियूष शॉ, 474 अंक

13:31 (IST) 5 Jun 2025
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 चेक करने के सभी विकल्प

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम परिणाम 2025 जारी होने के बाद, छात्र नीचे बताए गए सभी विकल्पों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट-jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in

डिजिलॉकर- results.digilocker.gov.in

उमंग ऐप- web.umang.gov.in

जनसत्ता- Jansatta.com/education

13:19 (IST) 5 Jun 2025
SMS से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 ?

जो छात्र अपने घर से दूर हैं और उनके पास स्मार्टफोन, कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो ऐसे छात्र यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके बहुत आसानी से बेसिक फोन पर सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी अपना झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: अपने मोबाइल के मैसेज ऐप को खोलें।

स्टेप 2: नया मैसेज टाइप करें- JHA12 रोल नंबर (अंकों में)

स्टेप 3: यह मैसेज 56263 नंबर पर सेंड करें।

स्टेप 4: कुछ ही सेकेंड में आपके मोबाइल में मैसेज के जरिए आपका झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 आ जाएगा।

13:05 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Date LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें ?

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम परिणाम 2025 जारी होने के बाद, छात्र नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।

स्टेप 1. JAC Result की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

स्टेप 2.होमपेज पर उपलब्ध “JAC 12th Arts Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नया पेज ओपन होने पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब स्क्रीन पर JAC 12th Arts Result 2025 प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करें और उसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

12:09 (IST) 5 Jun 2025

JAC Board 12th Arts Result 2025: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट सबसे पहले इस Direct Link पर होगा जारी, यहां करें चेक

jac.jharkhand.gov, JAC Jharkhand Board 12th arts Result 2025 Out today At Direct Link jacresults.com check online download Arts inter sarkari result-JAC Board 12th arts Result 2025: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट सबसे पहले इस Direct Link पर होगा जारी, यहां करें चेक ...और पढ़ें
11:58 (IST) 5 Jun 2025

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com क्रैश होने पर, results.digilocker.gov.in और SMS से चेक करें जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

results.digilocker.gov.in, JAC 12th Arts Result 2025 at DigiLocker and SMS: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश होने या डाउन होने की सूरत में छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी बहुत आसानी से अपना झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ...अधिक जानकारी
11:54 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 LIVE: कितने छात्रों ने इस साल दी है झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा ?

इस साल करीब 1.5 लाख छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

11:34 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Date LIVE: कब हुई थी झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षाएं

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी

11:01 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Date LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट और अन्य विकल्पों के अलावा छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए JAC 12th Arts Result 2025 Direct Link के जरिए भी भी चेक कर सकते हैं।

10:30 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Date LIVE: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां भी चेक करें जैक बोर्ड रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ SMS, DigiLocker, Umang App पर भी अपना झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

10:10 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Date LIVE: कहां मिलेगी जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 ?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जैक 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 जारी किए जाने के बाद, छात्र आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:37 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: इंतजार खत्म, आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज दोपहर 2 बजे झारखंड बोर्ड 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम जारी करेगा। जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।

07:04 (IST) 5 Jun 2025
आधिकारिक वेबसाइट - Jacresults.com

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर छात्र नतीजों की जांच कर सकते हैं।

06:56 (IST) 5 Jun 2025
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज होगा जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज, 5 जून 2025 (गुरुवार) को कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड ने पहले ही इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी थी। छात्र अपना परिणाम जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।