JAC 12th Arts Result 2025 At Direct Link jacresults.com: झारखंड अकादमिक परिषद कल सुबह 11 बजे जैक कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स परिणाम 2025 जारी करने वाला है। हालांकि आर्ट्स की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। काउंसिल की तरफ से परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। छात्र साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी होने के बाद जैक बोर्ड 12वीं परिणाम jacresults.com पर जारी किए जाएंगे। हालांकी जैक 12वीं आर्ट्स का परिणाम को लेकर माना जा रहा है कि 31 मई के बाद जून के पहले सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है। आर्टस् के रिजल्ट में देरी, पेपर लीक के कारण हुआ है।

रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार झारखंड बोर्ड इंटर परिणाम 2025 को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर देख सकेंगे। जेएसी कक्षा 12वीं के परिणाम jac.jharkhand.gov.in पर भी होस्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही जनसत्ता एजुकेशन पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जेएसी 12वीं परिणाम 2025: मार्कशीट डाउनलोड करने के चरण

  1. झारखंड बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना रिजल्ट देखें।
  5. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।