JAC Result 10th 2025 जारी हो गया है। अब छात्र, आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए JAC 10th Result Direct Link पर रोल नंबर से भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
JAC 12th Result 2025: कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 27 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया। हालांकि स्टूडेंट के लिए रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट्स पर 12:30 बजे एक्टिव होगा जिसका डायरेक्ट लिंक JAC 10th Result Direct Link यहां दिया गया है।
इस साल कुल 91.71 प्रतिशत बच्चों ने झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास कर ली है जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अधिक है। 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा result.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है, जिसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। (Jharkhand board 10th Result 2025 Direct Link – education.indianexpress.com)
जैक 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करने के साथ ही कुल झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, झारखंड 10वीं रिजल्ट लड़कों का पास प्रतिशत, जैक 10वीं रिजल्ट 2025 लड़कियों का पास प्रतिशत, झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर्स लिस्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। उनके 500 में से 493 मार्क्स हैं और उनका पासिंग प्रतिशत 98.60 फीसदी है।
दूसरे स्थान पर चार स्टूडेंट रहे हैं। इनमें ऋतु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी, अमर कुमार का नाम शामिल है। इन चारों के 500 में से 491 नंबर हैं और 98.20 फीसदी मार्क्स आए हैं।
थर्ड पोजिशन के लिए शिवानी कुमारी और विकास प्रमाणिक का नाम है। उनके 97.80 फीसदी मार्क्स हैं।
चौथे स्थान पर श्रेया कुमारी और साक्षी कुमारी हैं जिनके 488 मार्क्स हैं। इनके 97.60 फीसदी नंबर हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में टॉप 3 पोजिशन पर रहने वाले स्टूडेंट्स को प्राइज मनी भी दी जाएगी। इसमें फर्स्ट पोजिशन वाले को 3 लाख रुपए का कैश प्राइज मिलेगा। दूसरे नंबर पर रहने वाले टॉपर को 2 लाख रुपए और तीसरे नंबर पर रहने वाले टॉपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। इस साल कुल 91.71 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 1, 10, 898 लड़के पास हुए हैं जबकि पास लड़कियों की संख्या 1, 32,982 है।
जो छात्र जेएसी कक्षा 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना नाम, जन्म तिथि और रोल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। गीतांजलि को 98.60 फीसदी मार्क्स मिले हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं में कोडरमा जिले का रिजल्ट सबसे शानदार रहा है। कोडरमा में 97.831 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। नीचे झारखंड बोर्ड का जिलेवार रिजल्ट देखिए
कोडरमा- 97.831%
पाकुड़ - 96.830%
जामताड़ा - 96.337%
लातेहार - 96.268%
साहेबगंज - 96.236%
बोकारो - 95.782%
हजारीबाग - 94.644%
पलामू - 94.092%
देवघर - 94.014%
दुमका - 93.923%
गिरिडीह - 93.392%
चतरा - 92.443%
धनबाद - 91.550%
गोड्डा - 91.484%
गढ़वा - 90.450%
पूर्वी सिंहभूम - 90.115%
रामगढ़ - 89.228%
सिमडेगा - 88.436%
खूंटी - 88.005%
गुमला - 87.846%
रांची - 87.323%
सरायकेला - 85.030%
लोहरदगा - 84.437%
पश्चिमी सिंहभूम - 80.412%
झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। उनके 500 में से 493 मार्क्स हैं और उनका पासिंग प्रतिशत 98.60 फीसदी है।
दूसरे स्थान पर चार स्टूडेंट रहे हैं। इनमें ऋतु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी, अमर कुमार का नाम शामिल है। इन चारों के 500 में से 491 नंबर हैं और 98.20 फीसदी मार्क्स आए हैं।
थर्ड पोजिशन के लिए शिवानी कुमारी और विकास प्रमाणिक का नाम है। उनके 97.80 फीसदी मार्क्स हैं।
चौथे स्थान पर श्रेया कुमारी और साक्षी कुमारी हैं जिनके 488 मार्क्स हैं। इनके 97.60 फीसदी नंबर हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। गीतांजलि को 98.60 फीसदी मार्क्स मिले हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में टॉप 3 पोजिशन पर रहने वाले स्टूडेंट्स को प्राइज मनी भी दी जाएगी। इसमें फर्स्ट पोजिशन वाले को 3 लाख रुपए का कैश प्राइज मिलेगा। दूसरे नंबर पर रहने वाले टॉपर को 2 लाख रुपए और तीसरे नंबर पर रहने वाले टॉपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
पिछले साल (2024) झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में ज्योतसना ज्योति ने 99.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया था। उन्हें 500 में से 496 नंबर मिले थे।
कोडरमा जिले का पास प्रतिशत 98.1 फीसदी रहा।
जामताड़ा का पास प्रतिशत 96.33 फीसदी रहा।
लातेहार में 96.23 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।
इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 395755 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस साल कुल 433944 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 431488 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 1.31 फीसदी ज्यादा रहा।
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कोडरमा जिले ने टॉप किया है। रांची का पास प्रतिशत 87.32 प्रतिशत रहा।
झारखंड क्लास 10वीं रिजल्ट को झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के प्रेक्षागृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता रामदास सोरेन, माननीय मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड ने की। साथ ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड भी मौजूद रहे।
2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
उससे पहले 2023 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 95.38 फीसदी रहा था।
वहीं 2022 में 91.19 और 2021 में 95.93 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 91.71 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है।
झारखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। रिजल्ट का लिंक अभी 12:30 बजे एक्टिव होगा। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
jacexamportal.in
results.digilocker.gov.in
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा result.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है, जिसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम Jansatta.com/education पर दिए गए JAC 10th Result 2025 Direct Link से भी चेक किया जा सकता है।
जैक 10वीं क्लास रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज सुबह 11.30 बजे झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के प्रेक्षागृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसकी पूरा तैयारी काउंसिल द्वारा की जा चुकी है।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और काउंसिल सचिव जारी करेंगे।
जैक 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत के साथ जिलेवाल परिणाम, लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट को भी जारी किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आज सुबह 11.30 बजे जारी होगा, जिसका रिजल्ट लिंक 12.30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।