इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसके बाद इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आईओबी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड में 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यहां है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक के अलावा इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
आईओबी एलबीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025: कितनी और कहां है रिक्तियां
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025 के तहत कुल 400 रिक्त पदों पर रिक्तियों को जारी किया गया है, जिसकी डिटेल नीचे टेबल में दी गई है।
राज्य | रिक्तियों की संख्या |
तमिलनाडु | 260 |
ओडिशा | 10 |
महाराष्ट्र | 45 |
गुजरात | 30 |
पश्चिम बंगाल | 34 |
पंजाब | 21 |
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज उपलब्ध “Careers” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3. नए पेज पर उपलब्ध “Online Examination Call Letter Download Link” पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5. अब आपका IOB LBO admit card 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6. एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
कौन हो सकता है इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल?
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 में भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसकी योग्य योग्यता रखने वाले उम्मीदवार, जिनकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच है, वो इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025: एग्जाम पैटर्न क्या है ?
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 एक ऑनलाइन परीक्षा है, जो जिसमें कुल 140 प्रश्न होंगे जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं और इस परीक्षा का समय 3 घंटे निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, 1/4 या 0.25 अंक काटे जाएंगे।
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025: क्या है चयन प्रक्रिया ?
इंडियन ओवरसीज बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा, दूसरा चरण भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी और तीसरा चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार है।