भारतीय सेना अग्निवीर सीईई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए Indian Army Agniveer CEE 2025 Result Direct Link के जरिए भी नतीजों की जांच की जा सकती है।

Indian Army Agniveer CEE 2025 Result: कब और किन भाषाओं में हुई थी अग्निवीर परीक्षा 2025 ?

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

अग्निवीर सीईई परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई, 2025 की अवधि में किया गया था। यह भर्ती परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल हैं। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल थे। उम्मीदवारों को आवेदन श्रेणी के अनुसार एक घंटे में 50 प्रश्न या दो घंटे में 100 प्रश्न हल करने थे।

Indian Army Agniveer CEE 2025 Result अग्निवीर सीईई परिणाम 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अग्निवीर परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1. भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध, भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब आपका अग्निवीर परीक्षा परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

Indian Army Agniveer CEE 2025 Result: भारतीय सेना अग्निवीर सीईई 2025 के बाद क्या है आगे की प्रक्रिया ?

अग्निवीर सीईई 2025 में सफल होने वाले उम्मीदवार अब इस भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा।

शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण  में उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स, पुल-अप्स करने होंगे, जिसके बाद शारीरिक मापन परीक्षण में उम्मीदवार की ऊंचाई, वज़न और छाती का माप लिया जाएगा। इसके बाद चिकित्सा परीक्षण होगा और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन का है, जहां उम्मीदवार के शैक्षिक, आयु, पहचान और श्रेणी प्रमाण पत्र अनुकूलन क्षमता परीक्षण (यदि लागू हो) हो जांचा जाएगा। अंतिम चरण मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन का है जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची को जारी किया जाएगा।

Direct Link to Check Indian Army Agniveer CEE 2025