India Post GDS Merit List: इंडिया पोस्ट भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। आवेदक अपना रिजल्ट पोस्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। परिणाम कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर घोषित किया गया है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं है। सभी क्षेत्रों के नतीजे indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किए गए हैं।

Delhi Nursery Admission 2025: एडमिशन के लिए पहले ‘ड्रॉ’ में विशेष जरूरत वाले 1,307 बच्चों का चयन, पैरेंट्स जान लें ये नियम

मेरिट लिस्ट जारी होने पर आधिकारिक इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाएं। मेरिट लिस्ट आप इस डायरेक्ट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि रिजल्ट में मेरिट लिस्ट देखने के बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया का पाल करना होगा। इंडिया पोस्ट आपको कॉल लेटर (SMS या ईमेल) भेजेगा, जिसमें आपको तारीख और स्थान की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ उनके सत्यापित (Self-Attested) कॉपी लानी होगी।

India Post Result: दस्तावेज़ सत्यापन के लिए क्या-क्या चाहिए।

10वीं का अंक पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

GDS Result 2025 PDF Download करने के स्टेप-

GDS Result 2025 का PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

इसके बाद “Shortlisted Candidates” सेक्शन देखें।

अब आपको होमपेज पर आपको “GDS Result 2025” या “Shortlisted Candidates” नाम का ऑप्शन मिलेगा।

अपने सर्कल (राज्य) के अनुसार लिस्ट चुनें और PDF लिंक पर क्लिक करें।

आपके राज्य का GDS Merit List PDF खुलेगा।

इसमें सिलेक्टेड उम्मीदवारों के नाम और कटऑफ मार्क्स होंगे।

अब ऊपर दाईं ओर दिए गए डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें।

आगे की जरूरत के लिए PDF फाइल को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर रख लें।