ICSI CS June 2022 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI ) सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम एग्जामिनेशन, जून 2022 रिजल्ट की डेट जारी कर दी है। नतीजे 25 अगस्त 2022 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार प्रोफेशनल प्रोग्राम का परिणाम 25 अगस्त 2022 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। वहीं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ अभ्यर्थियों का विषयवार स्कोर कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसे वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षा 21 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 26 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
How to CheckICSI CS June 2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं
-होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।