ICAI CA January 2025 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली ICAI CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया के जरिए अपना CA हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA January 2025 Admit Card: कब होंगी परीक्षाएं ?
सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। CA जनवरी 2025 इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
ICAI CA January 2025 Admit Card: जरूरी लॉगिन डिटेल
सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
ICAI CA फाउंडेशन, इंटर 2025: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें ?
Direct Link to Download ICAI CA January Exam 2025 Admit Card
स्टेप 1: ICAI CA की आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध CA फाउंडेशन परीक्षा 2025 या CA इंटर 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: पेज पर खुली ब्लैंक विंडो में जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4: ICAI CA 2025 एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें
ICAI CA January 2025 Admit Card: आईसीएआई ने जारी किया सीए नवंबर 2024 रिजल्ट
ICAI ने गुरुवार को नवंबर 2024 CA फाइनल परीक्षा के नतीजों की घोषणा की। ICAI द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार, ग्रुप 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले 66,987 उम्मीदवारों में से 11,253 (16.8 प्रतिशत) पास हुए हैं। ग्रुप 2 में, कुल 49,459 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 10,566 (21.36 प्रतिशत) पास हुए। दोनों समूहों में कुल 30,763 उम्मीदवार उपस्थित हुए और केवल 4134 उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 13.44 प्रतिशत हो गया। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 11,500 उम्मीदवारों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के रूप में अर्हता प्राप्त की है।