ICAI CA Foundation Result 2022 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आज सीए फाउंडेशन जून परीक्षा 2022 का रिजल्ट (ICAI CA Foundation Result 2022) घोषित कर दिया गया हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
आईसीएआई ने रिजल्ट की डेट आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर 8 अगस्त 2022 को जारी की थी। फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून, 2022 को देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आईसीएआई ने 21 जुलाई 2022 को सीए इंटर के नतीजे घोषित किए थे। औरंगाबाद के राजन काबरा ऑल इंडिया टॉपर रहे, जिन्होंने 800 में से 666 नंबर (83.25 फीसदी) हासिल किए।
दूसरे स्थान पर गुवाहाटी की निष्ठा बोथरा ने 800 में से 658 (82.25 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं और कैम्पटी-नागपुर के तीसरे टॉपर कुणाल कमल हरद्वानी ने 800 में से 643 नंबर (80.38 प्रतिशत) हासिल किए हैं।
How to Check ICAI Foundation June Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए CA Foundation Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।