HSSC Group D Admit Card 2018: Haryana Staff Selection Commission, HSSC Group D admit card, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएसएससी) आज 29 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। यह एडमिट कार्ड ग्रुप डी एग्जाम के लिए जारी किए जाएंगे। यह एग्जाम 10 और 11 नवंबर को होगा। वहीं इसका एक और एग्जाम 17 और 18 नवंबर को होगा उसके लिए एडमिट कार्ड 7 नवंबर को जारी किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए अप्लाई किया था वह हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि एग्जाम 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
HSSC Group D Admit Card 2018: ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द, hssc.gov.in से करें डाउनलोड!
HSSC Group D Admit Card 2018: Haryana Staff Selection Commission, HSSC Group D admit card, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएसएससी) आज 29 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 29-10-2018 at 09:04 IST
अन्य परीक्षाओं की तरह ही हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा में भी बैठने के लिए प्रवेश पत्र की जरूरत होती है। एडमिट कार्ड न होने पर एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कमीशन ने एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को किसी भी क्षण शुरू कर सकता है। अभ्यर्थी कमीशन की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। यहां HSSC Group D admit card का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें। यहां लॉगिन होते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। आप इसे डाउलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
HSSC Group D exam में बैठने के लिए कैंडिडेट किसी मान्यता-प्राप्त बोर्ड से हिंदी या संस्कृत विषय के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा सामाजिक-आर्थिक मानदंड और अनुभव 10 नंबर का होगा।
इसके लिए कैंडिडेट किसी बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (90 अंक) और अनुभव (10 अंक) के आधार पर चुना जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंक की होगी और 90 मिनट के 90 मल्टिपल चॉइस प्रशन होंगे। 75 फीसदी सवाल जनरल अवेयरनेस, रिजनिंग, मैथ्स, साइंस, इंग्लिश, हिन्दी और संबंधित विषय के होंगे। वहीं सामाजिक-आर्थिक मानदंड और अनुभव 10 नंबर का होगा।
18,000 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है। इसमें सैलरी 16900 – 53500 रुपये (Level DL) होगा। कुल 18218 पदों पर भर्ती होनी है जिनमें से सामान्य वर्ग के 8312 पदों पर भर्ती होगी। वहीं 4245 पद एससी के लिए, 3345 पद बीसीए वर्ग के लिए और 2316 पद बीसीबी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने का कोई निश्चित समय नहीं है।
आपको बता दें कि आज पहले बैच के एडमिट कार्ड जारी होंगे जिनका एग्जाम 10 और 11 नवंबर 2018 को दो शिफ्ट में होगा। कैंडिडेट अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
दूसरे बैच में होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 7 नवंबर को जारी किए जाएंगे। दूसरे बैच के एग्जाम 17 और 18 नवंबर को होने हैं। आपको बता दें कि एग्जाम दो शिफ्ट में होता है। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 10.30 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3.00 बजे से लेकर 4.30 बजे तक होती है।
कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड किसी भी कैंडिडेट को पोस्ट या किसी दूसरे तरीके से नहीं भेजे जाएंगे। इसीलिए वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड निकालकर उस पर फोटो लगाकर तैयार कर लें।
HSSC Group D Admit Card, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेना होगा। इसके बाद इस पर कैंडिडेट को अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा। इसके अलावा कैंडिडेट का सलाह दी जाती है कि वह अपना कोई आईडी प्रूफ जैसे वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड आदि अपने साथ लेकर जाएं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। यहां HSSC Group D admit card का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा। यहां अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें। यहां लॉगिन होते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। आप इसे डाउलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (90 अंक) और अनुभव (10 अंक) के आधार पर चुना जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंक की होगी और 90 मिनट के 90 मल्टिपल चॉइस प्रशन होंगे। 75 फीसदी सवाल जनरल अवेयरनेस, रिजनिंग, मैथ्स, साइंस, इंग्लिश, हिन्दी और संबंधित विषय के होंगे। वहीं सामाजिक-आर्थिक मानदंड और अनुभव 10 नंबर का होगा। इसके लिए कैंडिडेट किसी बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
भर्ती 18 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 16900 – 53500 रुपये (Level DL) होगा। कुल 18218 पदों पर भर्ती होनी है जिनमें से सामान्य वर्ग के 8312 पदों पर भर्ती होगी। वहीं 4245 पद SC वर्ग के लिए, 3345 पद BCA वर्ग के लिए और 2316 पद BCB वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
एग्जाम सेंटर पर ध्यान रखें ये बातें: परीक्षा के समय अभ्यर्थी को अपना ओरिजनल आईडी प्रूफ एक फोटोकॉपी के साथ लाना होगा। बिना आईडी प्रूफ के अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। एससी/ एसटी उम्मीदवार 10 सितंबर से ट्रेन ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह सिर्फ यात्रा प्रबंध के लिए है, इसे एडमिट कार्ड ना समझा जाए।