HPBOSE HP Board 12th Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जिन स्टूडेंट्स ने 12वी बोर्ड के एग्जाम दिए थे वह थोड़ी देर में अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट 11 बजे ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के अलावा कई थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स मोबाइल पर भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर से ऐप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की तरफ से 12वीं 2019 का एग्जाम आयोजन 6 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित किया गया था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ऑफिशियल रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं 2019 की परीक्षा में राज्य भर से विभिन्न सेंटरों पर 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यहां क्लिक करके ऐप में आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

HPBOSE HP Board 12th Result 2019: Check Here

Live Blog

Highlights

    14:19 (IST)22 Apr 2019
    2016 में हुए थे 95.51 फीसदी पास

    हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2016 में 3 लाख 79 हजार 48 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिसमें 95.51 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 93.43 प्रतिशत छात्र और 93.56 प्रतिशत छात्राएं पास हुई थीं।

    14:02 (IST)22 Apr 2019
    पिछले साल की तरह इस साल भी इनका रहा दबदबा कायम

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोय की तनुजा चौहान ने 470 अंक लेकर नोवा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय में जिला सिरमौर से 3 छात्र-छात्राएं निजी स्कूलों ने मेरिट सूची में अपना दबदबा पिछले वर्षों की तरह कायम रखा है।

    13:35 (IST)22 Apr 2019
    लिस्ट में चौथे नंबर पर

    डॉक्टर वाईएस परमार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहु की प्रेरणा गुप्ता ने 448 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया।

    13:15 (IST)22 Apr 2019
    ये हैं आर्ट्स के तीन टॉपर

    ऊना की अश्मिता शर्मा ने 482 या 96.4 % नंबरों के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर मंडी की साक्षी ठाकुर 480 या 96% के साथ हैं। वहीं कार्तिकेय कहोल 479 या 95.8% नंबरों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

    12:51 (IST)22 Apr 2019
    पिछले साल 24 अप्रैल को आया था रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। इस परीक्षा में कुल 68,469 छात्र पास हुए थे। कुल 86 प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में पास हुए थे।

    12:36 (IST)22 Apr 2019
    18102 स्टूडेंट्स की आई कंपार्टमेंट

    18102 अभ्यर्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। 95492 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 58,949 पास हुए हैं और 19,728 छात्र परीक्षा में फेल हुए हैं।

    12:18 (IST)22 Apr 2019
    मेरिट लिस्ट में सरकारी स्कूलों के 31 स्टूडेंट

    हिमाचल के सरकारी स्कूलों ने निजी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल मेरिट लिस्ट में सरकारी स्कूलों के 31 और निजी स्कूलों के 27 स्टूडेंट्स ने लिस्ट में जगह बनाई है।

    12:04 (IST)22 Apr 2019
    ये रहे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर

    इस साल कॉमर्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। पिछले दो साल से टॉपर्स साइंस स्ट्रीम से हैं। इस साल अश्मिता शर्मा ने 96.4% अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया, प्रीति बिरसांता ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.8% और अनिल कुमार ने साइंस स्ट्रीम में 98.6% टॉप किया।

    11:54 (IST)22 Apr 2019
    लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास

    परीक्षा के लिए कुल 49136 लड़के बैठे थे जिसमें से 28,375 पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों की संख्या 45,784 रही थी, जिसमें से 30,574 पास हुई हैं।

    11:44 (IST)22 Apr 2019
    लगातार गिर रहा पासिंग पर्सेंटेज

    परीक्षा को पास करने वाले छात्रों की संख्या में फिर से गिरावट आई है। यह 2016 से लगातार गिरता जा रहा है। यह पिछले साल से लगभग 8% की भारी गिरावट है जब पास प्रतिशत 69.67% था। 2017 में 72.89% और 2016 में 78.93% था।

    11:20 (IST)22 Apr 2019
    पिछले साल 24 अप्रैल को आया था रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। इस परीक्षा में कुल 68,469 छात्र पास हुए थे। कुल 86 प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में पास हुए थे।

    11:05 (IST)22 Apr 2019
    1983 में बनाया गया बोर्ड

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड का गठन 1968 में किया गया था। यह पहले शिमला में स्थित था, लेकिन जनवरी 1983 में इसे धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया गया। 8 हजार से अधिक स्कूल इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजन करता है।

    10:46 (IST)22 Apr 2019
    HPBOSE में 1 लाख से ज्यादा थे स्टूडेंट्स

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ऑफिशियल रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं 2019 की परीक्षा में राज्य भर से विभिन्न सेंटरों पर 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।