हिमाचल प्रदेश बोर्ड, HPBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। वे सभी छात्र जो इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करें। रिजल्‍ट आज 18 जून को बोर्ड कार्यालय से सुबह 11.30 बजे घोषित किया गया है। COVID-19 महामारी के चलते रिजल्‍ट जारी करने में बोर्ड ने सभी सोशल डिस्टेंसिंग दिशानिर्देशों का पालन भी किया है।

HPBOSE HP Board 12th Result 2020: Check here

परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट चेक करने का लिंक छात्रों को यहां भी उपलब्‍ध कराया जाएगा। वेबसाइट हेवी ट्रैफिक के कारण अनरिस्‍पांस‍िव हो सकता है इसलिए छात्र SMS के माध्‍यम से भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। रिजल्‍ट प्राइवेट रिजल्‍ट होस्टिंग वेबसाइट पर भी जारी किए गए हैं, जिसके बारे में हर ताजा अपडेट देखने के लिए हमारे साथ बने रहें।

Board Exam Result 2020: Check Class 12th Result Here

Live Blog

Highlights

    16:31 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: साइंस में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

    नाम                       कुल प्रतिशत
    प्रशांत कुमार             99.4 फीसदी
    शुभम जायसवाल        99.2 फीसदी
    तनिषा                       99 फीसदी
    अभिनव                    98.8 फीसदी
    अंकुश शर्मा               98.6 फीसदी
    ईवा शर्मा                   98.6 फीसदी
    प्रियाल सूद                98.6 फीसदी
    आकृति शर्मा             98.4 फीसदी
    भवानी चौहान            98.4 फीसदी
    उमंग कौशल             98.4 फीसदी

    15:59 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: आर्ट्स के टॉपर्स की लिस्ट

    श्रुति कश्यप        98.2 फीसदी
    सुशांत चौहान       97.8 फीसदी
    आंचल                 97.2 फीसदी
    अमृतांशु               97.2 फीसदी
    प्राची शर्मा             96.8 फीसदी
    जाग्रती                  96.6 फीसदी
    श्रेया                     96.6 फीसदी
    भावना वर्मा            96.6 फीसदी
    कृतिका                  96.4 फीसदी
    इंदु बाला                96.4 फीसदी 

    15:31 (IST)18 Jun 2020
    ये रहा स्टूडेंट्स का पूरा डेटा

    परीक्षा में शामिल कुल स्टूडेंट्स- 86633
    पास स्टूडेंट्स की संख्या-  65654
    इतने छात्रों ने छोड़ी परीक्षा-  325
    इतने लड़के परीक्षा में हुए पास- 43410
    इनकी लड़कियां परीक्षा में हुई पास- 42898

    15:00 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in:45 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के

    टॉप-10 में शामिल हुए 83 विद्यार्थियों में से 45 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से संबंध रखते हैं, जबकि मात्र 38 निजी स्कूलों के विद्यार्थी टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

    14:32 (IST)18 Jun 2020
    जिला कांगड़़ा ने 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल

    दसवीं कक्षा का टॉपर देने वाले जिला कांगड़़ा ने 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया है। जिला कांगड़ा ने सबसे ज्यादा 21 टॉपर दिए हैं, जबकि टॉपर देने वाले जिलों में हमीरपुर दूसरे और चंबा जिला सबसे कम टॉपर देने वाला जिला बना है।

    14:13 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020: स्‍ट्रीम वाइस टॉपर्स की लिस्‍ट

    प्रकाश कुमार - साइंस- 99.4%
    मेघा गुप्‍ता - कॉमर्स - 97.6%
    श्रुति कश्‍यप - आर्ट्स - 98.2%

    13:51 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: इतना रहा है पास पर्सेंटेज

    इस साल परीक्षा में शामिल हुए 86,633 परीक्षार्थियों में से कुल 65,654 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही पास प्रतिशत 76.07 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

    13:28 (IST)18 Jun 2020
    श्रुति कश्‍यप बनी हैं कक्षा 12 की टॉपर

    गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमला से श्रुति कश्यप ने कक्षा 12 की परीक्षा में 491 अंक (98 प्रतिशत) के साथ टॉप किया है।

    12:56 (IST)18 Jun 2020
    नॉन-मेडिकल स्‍ट्रीम में ये बने हैं टॉपर

    बगवारा गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से साहिल कतना तथा उंग सुंदरनगर वर्धमान महावीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मंडी) से विक्रांत रेवल ने 500 में से 490 अंक हासिल करके नॉन मेडिकल स्‍ट्रीम में टॉप किया।

    12:42 (IST)18 Jun 2020
    प्रांजल राणा ने मेडिकल स्‍ट्रीम में किया टॉप

    धम्मता सरकार सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कांगड़ा) के प्रांजल राणा ने 500 में से 489 अंक हासिल कर टॉप किया है। रिजल्‍ट आज 11:30 बजे जारी किए गए हैं।

    12:28 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: रिजल्‍ट चेक करने के स्‍टेप्‍स

    स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर जाएं।
    स्‍टेप 2: रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
    स्‍टेप 3: क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें।
    स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।

    12:12 (IST)18 Jun 2020
    SMS पर ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

    SMS से रिजल्ट चेक करन के लिए स्टूडेंट्स को अपने मैसेज बॉक्स में जाकर HP12 टाइप करके एक स्पेस देना है। इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेज देना है।

    12:02 (IST)18 Jun 2020
    नकल रोकने के लिए उठाए गए ये कदम

    इस साल, किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए, परीक्षा अधिकारियों ने परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए। इसके अलावा, 100 से अधिक फ्लाइंग दस्तों ने परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखी। परीक्षा के रिजल्‍ट बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। छात्र hpbose.org पर विजिट कर अभी अपना रिजल्‍ट चेक करें।

    11:53 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: यहां चेक करें पास पर्सेंटेज

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड, HPBOSE ने गुरुवार 18 जून को कक्षा 12 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कुल 86,633 उम्मीदवार वेबसाइट- hpbose.org, hpresults.nic.in के माध्यम से अपने रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

    11:44 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: आधिकारिक वेबसाइट क्रैश

    हेवी ट्रैफिक के चलते आधिकारिक वेबसाइट अनरिस्‍पांस‍िव हो गई है। छात्र संयम बनाकर रखें।

    11:36 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट जारी

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्‍मीदवार फौरन hpbose.org पर विजिट करें और अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करें।

    11:25 (IST)18 Jun 2020
    प्रोविजनल मार्कशीट की तरह काम करेगा ऑनलाइन स्‍कोरकार्ड

    रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। यही प्रोविजनल मार्क शीट के रूप में काम करेंगे। किसी भी त्रुटि से बचने के लिए, छात्रों को स्कोरकार्ड को अच्छी तरह से जांचना होगा। अपने स्‍कोरकार्ड पर छात्र अपना नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषय, कुल अंक, प्राप्त अंक, योग्यता की स्थिति आदि चेक कर लें।

    11:20 (IST)18 Jun 2020
    HPBOSE 12th Result 2020 @hpbose.org, hpresults.nic.in: पिछले साल के रिजल्‍ट पर डाल लें नज़र

    2019 की परीक्षा में 62.01 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अस्मिता शर्मा ऊना से 12वीं में टॉप किया था। उन्‍होनें 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

    11:09 (IST)18 Jun 2020
    कहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

    हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर की जाएगी। जो छात्र इस वर्ष 10+2 की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे।

    10:58 (IST)18 Jun 2020
    SMS पर ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

    SMS से रिजल्ट चेक करन के लिए स्टूडेंट्स को अपने मैसेज बॉक्स में जाकर HP12 टाइप करके एक स्पेस देना है। इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेज देना है।

    10:47 (IST)18 Jun 2020
    इंटरनल और प्रैक्टिकल सब्‍जेक्‍ट्स में ऐसे बनेगा रिजल्‍ट

    यह नियम केवल थ्‍योरी सब्‍जेक्‍ट के लिए लागू होगा। इंटरनल और प्रैक्टिकल विषयों के लिए, स्कूल द्वारा दिए गए इंटरनल के नंबरों के आधार पर रिजल्‍ट तैयार किए जाएंगे।

    10:40 (IST)18 Jun 2020
    ऐसे मिलेंगे 5वें सब्‍जेक्‍ट के नंबर

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट में पांचवे वैकल्पिक विषय के नंबर बाकी चार विषयों में प्राप्त किए गए सबसे ज्‍यादा नंबरों के अनुपात में मिलेंगे। इसके आधार पर ही रिजल्‍ट तैयार किया जाएगा।

    10:29 (IST)18 Jun 2020
    4 पेपर्स के आधार पर ही तैयार होगा रिजल्‍ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट की घोषणा आयोजित की गई चार परीक्षाओं के आधार पर ही की जाएगी, क्योंकि बोर्ड लॉकडाउन के कारण स्थगित परीक्षाओं का दोबारा आयोजन नहीं करेगा।