UPSC Result 2024: संघ लोकसेवा आयोग ने 2024 सीएसई की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें प्रयागराज की उम्मीदवार शक्ति दुबे ने टॉप किया है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल का नाम है। यूपीएससी ने इस बार 1,056 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। इस भर्ती के लिए आखिरी चरण में 2845 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया था, जिसके बाद आज फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है।
बता दें कि प्रत्येक वर्ष यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग आईएएस, आईपीएस, आईएफएस स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा करवाता है, जो कि देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। इस बार इस परीक्षा में सबसे ज्यादा अंकों के साथ प्रयागराज की शक्ति दुबे पहले नंबर पर रही हैं।
UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, शक्ति दुबे ने हासिल की पहली रैंक
कैसे देखें UPSC का रिजल्ट?
UPSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- 1- सबसे पहले upsc.gov.in के होमपेज पर जाएं।
- 2- यहां वेबसाइट के Whats New सेक्शन पर जाना होगा, जहां नई जानकारी या नोटिफिकेशन शेयर की जाती है।
- 3- इसके बाद आपको ‘UPSC Civil Services Final Results 2024’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- 5- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दी गई गई PDF फाइल को डाउनलोड करना होगा।
- 6- PDF फाइल में आप अपना नाम और रोलनंबर चेक करने के साथ ही मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं।
कौन हैं UPSC टॉपर शक्ति दुबे? पिता हैं उनके रोल मॉडल, 7 साल की मेहनत लाई रंग
तीन चरणों में होती है यूपीएससी की परीक्षा
बता दें कि यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में होती है। इसमें पहले प्री यानी प्रारंभिक परीक्षा होती है। इसके बाद मेंस और फिर इंटरव्यू होता है। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट डिसाइड होती है।
रेंक | रोल नंबर | उम्मीदवार |
1 | 240782 | शक्ति दुबे |
2 | 101571 | हर्षिता गोयल |
3 | 867282 | डोंगरे अर्चित पराग |
4 | 108110 | शाह मार्गी चिराग |
5 | 833621 | आकाश गर्ग |
6 | 818290 | कोमल पुनिया |
7 | 6902167 | आयुषी बंसल |
8 | 6613295 | राज कृष्ण झा |
9 | 849449 | आदित्य विक्रम अग्रवाल |
10 | 5400180 | मयंक त्रिपाठी |
11 | 8200949 | एट्टाबॉयिना साई शिवानी |
12 | 5809367 | आशी शर्मा |
13 | 5912548 | हेमन्त |
14 | 818331 | अभिषेक वशिष्ठ |
15 | 1010403 | बन्ना वेंकटेश |
16 | 6907627 | माधव अग्रवाल |
17 | 810414 | संस्कृति त्रिवेदी |
18 | 2604936 | सौम्या मिश्रा |
19 | 833456 | विभोर भारद्वाज |
20 | 2200688 | त्रिलोक सिंह |
21 | 859649 | दिव्यांक गुप्ता |
22 | 865358 | रिया सैनी |
23 | 1214507 | बी शिवचंद्रन |
24 | 334811 | आर रंगमंजू |
25 | 1202909 | जी जीई ए एस |
26 | 6618486 | शिवांश सुभाष जगाड़े |
27 | 410502 | रोमिल द्विवेदी |
28 | 7809511 | ऋषभ चौधरी |
29 | 1203512 | सुभाषकार्तिक एस |
30 | 109558 | पंचाल स्मित हसमुखभाई |
31 | 510887 | श्रेया त्यागी |
32 | 1126194 | उत्कर्ष यादव |
33 | 816777 | अल्फ्रेड थॉमस |
34 | 413837 | अभि जैन |
35 | 840850 | श्रेयक गर्ग |
36 | 2613856 | मुस्कान श्रीवास्तव |
37 | 801201 | शोभिका पाठक |
38 | 6319367 | अभिषेक शर्मा |
39 | 1204543 | मोनिका आर |
40 | 3405835 | इरम चौधरी |
41 | 815285 | सचिन बसवराज गुट्टूर |
42 | 1221566 | पवित्रा पी |
43 | 6616032 | अवधिजा गुप्ता |
44 | 869198 | मुदिता बंसल |
45 | 1907228 | मालविका जी नायर |
46 | 8203187 | रावुला जयसिम्हा रेड्डी |
47 | 1902150 | नंदना जी पी |
48 | 705455 | रितिका रथ |
49 | 4108641 | सौरव सिन्हा |
50 | 823200 | अंकुर त्रिपाठी |