UPSC Result 2024: संघ लोकसेवा आयोग ने 2024 सीएसई की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें प्रयागराज की उम्मीदवार शक्ति दुबे ने टॉप किया है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल का नाम है। यूपीएससी ने इस बार 1,056 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। इस भर्ती के लिए आखिरी चरण में 2845 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया था, जिसके बाद आज फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग आईएएस, आईपीएस, आईएफएस स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा करवाता है, जो कि देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। इस बार इस परीक्षा में सबसे ज्यादा अंकों के साथ प्रयागराज की शक्ति दुबे पहले नंबर पर रही हैं।

UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, शक्ति दुबे ने हासिल की पहली रैंक

कैसे देखें UPSC का रिजल्ट?

UPSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • 1- सबसे पहले upsc.gov.in के होमपेज पर जाएं।
  • 2- यहां वेबसाइट के Whats New सेक्शन पर जाना होगा, जहां नई जानकारी या नोटिफिकेशन शेयर की जाती है।
  • 3- इसके बाद आपको ‘UPSC Civil Services Final Results 2024’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • 5- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दी गई गई PDF फाइल को डाउनलोड करना होगा।
  • 6- PDF फाइल में आप अपना नाम और रोलनंबर चेक करने के साथ ही मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं।

कौन हैं UPSC टॉपर शक्ति दुबे? पिता हैं उनके रोल मॉडल, 7 साल की मेहनत लाई रंग

तीन चरणों में होती है यूपीएससी की परीक्षा

बता दें कि यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में होती है। इसमें पहले प्री यानी प्रारंभिक परीक्षा होती है। इसके बाद मेंस और फिर इंटरव्यू होता है। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट डिसाइड होती है।

रेंकरोल नंबरउम्मीदवार
1240782शक्ति दुबे
2101571हर्षिता गोयल
3867282डोंगरे अर्चित पराग
4108110शाह मार्गी चिराग
5833621आकाश गर्ग
6818290कोमल पुनिया
76902167आयुषी बंसल
86613295राज कृष्ण झा
9849449आदित्य विक्रम अग्रवाल
105400180मयंक त्रिपाठी
118200949एट्टाबॉयिना साई शिवानी
125809367आशी शर्मा
135912548हेमन्त
14818331अभिषेक वशिष्ठ
151010403बन्ना वेंकटेश
166907627माधव अग्रवाल
17810414संस्कृति त्रिवेदी
182604936सौम्या मिश्रा
19833456विभोर भारद्वाज
202200688त्रिलोक सिंह
21859649दिव्यांक गुप्ता
22865358रिया सैनी
231214507बी शिवचंद्रन
24334811आर रंगमंजू
251202909जी जीई ए एस
266618486शिवांश सुभाष जगाड़े
27410502रोमिल द्विवेदी
287809511ऋषभ चौधरी
291203512सुभाषकार्तिक एस
30109558पंचाल स्मित हसमुखभाई
31510887श्रेया त्यागी
321126194उत्कर्ष यादव
33816777अल्फ्रेड थॉमस
34413837अभि जैन
35840850श्रेयक गर्ग
362613856मुस्कान श्रीवास्तव
37801201शोभिका पाठक
386319367अभिषेक शर्मा
391204543मोनिका आर
403405835इरम चौधरी
41815285सचिन बसवराज गुट्टूर
421221566पवित्रा पी
436616032अवधिजा गुप्ता
44869198मुदिता बंसल
451907228मालविका जी नायर
468203187रावुला जयसिम्हा रेड्डी
471902150नंदना जी पी
48705455रितिका रथ
494108641सौरव सिन्हा
50823200अंकुर त्रिपाठी