HBSE Date Sheet 2026 Class 9th and 11th Released: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह परीक्षा कार्यक्रम हरियाणा के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए जारी किया गया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह की शिफ्ट में होंगी।
HBSE Class 9th Exam Date Sheet 2026
हरियाणा बोर्ड कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। नीचे संभावित और आधिकारिक नोटिस के आधार पर विषयवार डेटशीट टेबल में दी गई है:
| परीक्षा तिथि | विषय | समय |
| 17 फरवरी 2026 | हिंदी | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 19 फरवरी 2026 | अंग्रेजी 08:30 | AM – 11:30 AM |
| 21 फरवरी 2026 | गणित 08:30 | AM – 11:30 AM |
| 23 फरवरी 2026 | विज्ञान 08:30 | AM – 11:30 AM |
| 25 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 02 मार्च 2026 | पंजाबी / संस्कृत / उर्दू | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 05 मार्च 2026 | संस्कृत व्याकरण | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 06 मार्च | 2026 संस्कृत साहित्य | 08:30 AM – 11:30 AM |
NSQF और व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं कुछ केंद्रों पर 11:00 AM तक ही होंगी।
HBSE Class 11th Exam Date Sheet 2026
हरियाणा बोर्ड कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। नीचे विषयवार परीक्षा कार्यक्रम टेबल के रूप में दिया गया है:
| परीक्षा तिथि | विषय | समय |
| 16 फरवरी 2026 | अंग्रेजी कोर / अंग्रेजी इलेक्टिव | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 23 फरवरी 2026 | भौतिकी / इतिहास | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 25 फरवरी 2026 | रसायन विज्ञान / अर्थशास्त्र | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 27 फरवरी 2026 | गणित / लेखांकन | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 02 मार्च 2026 | बायोलॉजी | 08:30 AM – 11:30 AM |
| 05 मार्च 2026 | NSQF / वोकेशनल विषय | 08:30 AM – 11:00 AM |
| 06–13 मार्च 2026 | समाजशास्त्र, संगीत, कंप्यूटर विज्ञान, दर्शनशास्त्र, नृत्य, संस्कृत (व्याकरण और साहित्य) | 08:30 AM – 11:30 AM |
सभी परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होंगी। कुछ विषयों की परीक्षा अवधि 2.5 घंटे की होगी।
HBSE Date Sheet 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके HBSE Class 9th और 11th Date Sheet 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Date Sheet” या “News” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. “HBSE Class 9th / 11th Date Sheet 2026” लिंक चुनें।
स्टेप 4. पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
Jansatta Education Expert Advice
हरियाणा बोर्ड कक्षा 9 और 11वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह, परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचे और एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं। परीक्षा समय और विषय को लेकर किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए डेट शीट ध्यान से पढ़ें और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लेटेस्ट अपडेट या बदलाव के लिए केवल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
HBSE Class 9th Date Sheet 2026 Direct Link
HBSE Class 11th Date Sheet 2026 Direct Link
