Haryana Board Class 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 15 जून 2022 को शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा की जाएगी। जिसके बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होगा। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

हरियाणा बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 30 मार्च से 27 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 21 मार्च से 27 मार्च तक चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल की बोर्ड की परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से हरियाणा बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

Live Updates

Haryana Board HBSE 12th Result 2022 Live: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको हरियाणा बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

09:30 (IST) 15 Jun 2022
HBSE 12th Result 2022 Live: इस समय एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 6 बजे एक्टिव किया जाएगा।

09:17 (IST) 15 Jun 2022
HBSE 12th Result 2022 Live: इन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं के छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के अलावा examresults.net और indiaresults.com पर भी चेक कर सकते हैं।

08:52 (IST) 15 Jun 2022
Haryana Board 12th Result 2022 Live: इतने विद्यार्थियो ने कराया था पंजीकरण

हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 2 लाख 90 हजार छात्र-छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

HBSE 12th Result 2022 Live: पिछले साल में देशभर में कोविड-19 मामलों की वजह से हरियाणा बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस वजह से 12वीं का पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया था।