HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 किसी भी समय जारी होने वाला है, परिणाम आउट होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए HBSE 10th Result 2025 Direct Link से भी अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) आज हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल जारी करने वाले हैं।
HBSE 10th Result 2025 LIVE Here
हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 जारी के साथ ही आधिकारिक लिंक (HBSE 10th Result 2025 Direct Link- bseh.org.in) को एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) ने 13 मई को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए थे।
छात्र एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम education. Indianexpress.com पर भी देख सकते हैं।
एचबीएसई मार्कशीट चेक करने की आधिकारिक लिंक bseh.org.in है।
कैसे चेक करें एचबीएसई हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट – bseh.org.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना विवरण जैसे रोल नंबर या पंजीकरण संख्या, ईमेल आईडी, नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम सहेजें और डाउनलोड करें।
पिछले सालों को उतीर्ण प्रतिशत कितना रहा था?
2024 95.22 प्रतिशत
2023 65.43 प्रतिशत
2022 73.18 प्रतिशत
महामारी के कारण 2021 की परीक्षा रद्द
2020 64.59 प्रतिशत