HBSE Haryana Board Class 10th,12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास के 81.65 परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं। भिवानी के न्यू भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने 12वीं बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है। नैंसी ने 500 में से 498 मार्क्स स्कोर किए। हरियाणा बोर्ड ने आज सिर्फ 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर देगा।

Haryana Board 10th, 12th Result 2023 : ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-

स्टेप 1- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब एचबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स जैसे- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4- एक बार क्रॉसचेक के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6- भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलेड कर लें।

Live Updates

आज हरियाणा बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। यहां पढें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट-

16:29 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th result 2023: 41,183 स्टूडेंट्स हुए फेल

HBSE 12th result 2023: 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के लिए 2,57,116 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इन छात्रों में से 2,09,933 छात्र पास हुए जबकि फेल होने वाले छात्रों की संख्या 47,183 रही।

16:28 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th result 2023: ये हैं टॉपर्स

हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास में नैंसी ने 500 में से 498 मार्क्स प्राप्त कर टॉप किया। नैंसी के बाद जस्मीत कौर 497 मार्क्स हासिल कर दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरे नंबर पर तीन छात्र- कनुज, मानसी सैनी और प्रिया रहे। इन्होंने 496 अंक हासिल किए।

16:23 (IST) 15 May 2023
Haryana Board 12th Result 2023: पिछले साल के मुकाबले कम बच्चे हुए पास

हरियाणा बोर्ड में इस साल पिछले साल के मुकाबले कम बच्चे पास हुए। पिछले साल 87.08 फीसदी बच्चों ने 12वीं क्लास का एग्जाम पास किया था। इस साल 81.65 फीसदी बच्चे ही एग्जाम पास कर पाए।

16:20 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th Result 2023 Live: लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड क्लास 12वीं क्लास में हर साल की तरह इस साल भी भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल एग्जाम देने वाली छात्राओं में से 87.11 फीसदी पास हुईं जबकि लड़कों में पास प्रतिशत 76.43 फीसदी रहा।

16:07 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th Result 2023 Live: भिवानी की नैंसी ने किया टॉप

हरियाणा बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल 81.65 फीसदी बच्चे बोर्ड एग्जाम पास करने में सफल रहे। भिवानी की नैंसी ने 500 में से 498 मार्क्स स्कोर कर 12वीं बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है।

15:33 (IST) 15 May 2023
HBSE Class 12 Result: थोड़ी देर में जारी किया जाएगा रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास के रिजल्ट में देरी हो रही है। उम्मीद है कि कुछ देर में HBSE Class 12 Result घोषित कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।

15:26 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th result 2023: थोड़ी देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

BSEH Result 2023: हरियाणा बोर्ड थोड़ी देर में 12वीं के रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है।

15:10 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th result 2023:वेबसाइट का रिजल्ट पेज शो कर रहा एरर

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org और इसका रिजल्ट पेज bseh.org.in/all-results एरर शो कर रहा है। जब HBSE 12th result का लिंक एक्टिव हो जाएगा, तब हम इसे आपके साथ शेयर करेंगे।

15:04 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th result 2023: किसी भी समय आ सकता है 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। इस समय हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है।

15:03 (IST) 15 May 2023
BSEH Result 2023: काम नहीं कर रही आधिकारिक वेबसाइट

Haryana Board Result 2023: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in इस समय रिस्पॉंस नहीं दे ही है।

14:36 (IST) 15 May 2023
BSEH Result 2023: आधे घंटे में आएगा हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट

HBSE 12th Results 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट आज दोपहर तीन बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव और सेक्रेटरी कृष्ण कुमार द्वारा घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स अफना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

14:14 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th Results 2023: पिछले साल प्राइवेट स्कूलों में पास प्रतिशत बेहतर रहा

Haryana Board Result: पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास के एग्जाम में प्राइवेट स्कूल के 89.72 फीसदी पास हुए थे। सरकारी स्कूलों के छात्रों में पास होने वालों की संख्या 85.46 फीसदी था।

14:09 (IST) 15 May 2023
HBSE 12th Results 2023: पिछले 5 सालों में कितने फीसदी बच्चे हुए पास

Haryana Board Result 2023: अगर एक नजर पिछले पांच सालों के रिजल्ट पर डालें तो यह लगातार बढ़ता नजर आता है। साल 2018 में 63.84 फीसदी बच्चे पास हुए थे। साल 2019 में 74.48 फीसदी बच्चे पास हुए थे। साल 2020 में 80.34 फीसदी बच्चे पास हुए थे। साल 2021 में 100 फीसदी बच्चे पास हुए थे। पिछले साल 2022 में 87.08 फीसदी बच्चे पास हुए।

14:05 (IST) 15 May 2023
BSEH Result 2023: पिछले साल ग्रामीण बच्चों ने मारी बाजी

Haryana Board Result 2023: पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास के रिजल्ट में ग्रामीण इलाके के बच्चों ने पास होने के मामले में शहरी बच्चों को पीछे छोड़ दिया था। पिछले साल 87.71 फीसदी ग्रामीण बच्चों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी जबकि शहरी छात्रों में पास प्रतिशत 85.96 था।

13:36 (IST) 15 May 2023
HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2023: अगर अपने अंकों से संतुष्ट न हों छात्र?

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आंसर शीट का दोबारा से मुल्यांकन करवा सकते हैं। इसके लिए ₹800 फीस के तौर पर देने होंगे।

13:14 (IST) 15 May 2023
HBSE Haryana Board 12th Result 2023: पिछली बार कौन थे टॉपर?

साल 2022 में 12वीं क्लास में 87.08 फीसदी बच्चों ने एग्जाम पास किया था। 2022 में रोहतक की काजल ने 498 मार्क्स हासिल किए थे। वह हरियाणा बोर्ड की टॉपर थीं। उनके बाद मस्कान और साक्षी ने 496 अंक हासिल कर दूसरा स्थान जबकि श्रुति और पूनम ने 495 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया था।

13:12 (IST) 15 May 2023
HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2023: किस समय आएगा रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर तीन बजे आएगा जबकि हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट शाम तक आने की उम्मीद उम्मीद है।

12:52 (IST) 15 May 2023
Haryana Board Exam Result 2023: प्रेस कांफ्रेंस में होगा रिजल्ट का ऐलान

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार मौजूद रहेंगे। इस साल बोर्ड परीक्षा में करीब 6,32,071 छात्र शामिल हुए थे। एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 को पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए, उसके प्रत्येक पेपर में कम से कम 33 अंक लाना जरूरी है।

इस साल हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थीं। दो शिफ्ट में एग्जाम हुए थे। पहली शिफ्ट में दोपहर साढ़े 12 बजे से परीक्षा होती थी और सेकेंड शिफ्ट में साढ़े तीन बजे परीक्षा होती थी।