हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी की ओर से 17 मई 2025, शनिवार को हाई स्कूल के परिणाम की घोषणा कर दी गई। रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने किया। हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर्स सूची 2025
इस साल जिन स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। लिंक शाम 5 बजे एक्टिव होगा। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए HBSE 10th Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करें।
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में कुल 92.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। 2024 में कुल 95.22 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल कुल 4 स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा आज कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को जारी कर रहा है, जिसके चेक करने का डायरेक्ट लिंक और सभी जरूरी जानकारी यहां मिलेगी।
