हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी की ओर से 17 मई 2025, शनिवार को हाई स्कूल के परिणाम की घोषणा कर दी गई। रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने किया। हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर्स सूची 2025

इस साल जिन स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। लिंक शाम 5 बजे एक्टिव होगा। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए HBSE 10th Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करें।

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में कुल 92.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। 2024 में कुल  95.22 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल कुल 4 स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है।

Live Updates
17:14 (IST) 16 May 2025
HBSE 10th रिजल्ट के लिए किन जानकारी की जरूरत

HBSE, हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट के लिए छात्र को अपना रोल नंबर जो कि एडमिट कार्ड पर लिखा होता है।

16:08 (IST) 16 May 2025
हरियाणा बोर्ड में रिजल्ट में देरी, क्या है जानकारी

हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में देरी हो रही है। बोर्ड ने कहा है कि अभी परिणाम घोषित नहीं हुआ है, छात्रों को इंतजार करने के लिए बोला गया है।

14:41 (IST) 16 May 2025
प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन जारी हो रही हैं

एचबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम की घोषणा के साथ, बोर्ड ऑनलाइन मोड में अनंतिम मार्कशीट भी प्रदान करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन्हें तत्काल उपयोग के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट करें और अपने संबंधित स्कूलों से मूल प्रमाणपत्र प्राप्त होने तक सुरक्षित रखें।

14:32 (IST) 16 May 2025
लॉगिन क्रेडेंशियल को तैयार रखें

छात्र एचबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही अपना परिणाम देख सकेंगे। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने एचबीएसई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org से देख सकेंगे। एचबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम तुरंत देखने के लिए निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें:

– एचबीएसई रोल नंबर

– जन्मतिथि

13:59 (IST) 16 May 2025
दो लाख से ज्यादा छात्र हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं

इस साल, पूरे हरियाणा से 2 लाख से अधिक छात्र 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षाएं मार्च 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। छात्रों को सतर्क रहने और गलत सूचना से बचने के लिए समय पर अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल की जांच करने की सलाह दी जाती है।

13:40 (IST) 16 May 2025
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का लिंक कब होगा एक्टिव

सूत्रों की माने तो 15 मई को हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट आउट होने वाला था, हालांकि छात्र लिंक का इंतजार करते रहे, आज अब जारी होने की संभावना है।

10:50 (IST) 16 May 2025
एक या दो विषय में फेल होने पर क्या है विकल्प ?

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, जो छात्र 1 या 2 विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें एचबीएसई की तरफ से आयोजित की जाने वाली पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इन कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होकर छात्र अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

10:14 (IST) 16 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025 LIVE: पास होने के लिए न्यूनतम अंक

हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम जारी होने से पहले छात्रों को जान लेना चाहिए कि उन्हे इस बोर्ड एग्जाम में पास होने के के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। अगर छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें अपना रिजल्ट सुधारने के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका मिलेगा।

08:00 (IST) 16 May 2025
आज जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा, छात्रों को लिंक एक्टिव होने का इंतजार है।

19:40 (IST) 15 May 2025
HBSE 10th Result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक कब एक्टिव होगा

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज जारी होने वाला था, हालांकि लिंक अभी तक एक्टिव नहीं है। सूत्रों के अनुसार, परिणाम अब कल आधिकारिक लिंक पर एक्टिव किया जाएगा।

19:12 (IST) 15 May 2025
सूत्रों ने दी जानकारी कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

अब BSEH सूत्रों का कहना है कि परीक्षाफल की घोषणा 16 मई को की जा सकती है। हालांकि कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है।

19:12 (IST) 15 May 2025
हरियाणा बोर्ड परिणाम तारीख हुई पोस्टपोन?

एचबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2025 डेट पहले 15 मई थी लेकिन देर शाम तक इंतजार करने के बाद इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

18:36 (IST) 15 May 2025
HBSE 10th Result 2025 LIVE: कैसे जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल जारी करेंगे।

18:17 (IST) 15 May 2025
HBSE 10th Result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड में फेल हुए छात्र क्या करें

हरियाणा बोर्ड में फेल हुए छात्र स्क्रूटनी के लिए के आवेदन कर परीक्षा में पास हो सकते हैं।

18:11 (IST) 15 May 2025
रिजल्ट लिंक होने पर कैसे देखें परिणाम

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी।

17:14 (IST) 15 May 2025
कहां मिलेगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025

हरियाणा बोर्ड परिणाम जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

17:12 (IST) 15 May 2025
दो विषयों में फेल हुए तो क्या होगा ?

हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम जारी होने के बाद कोई छात्र अगर 2 विषयों में फेल हो जाता है, तो वह बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल अपने रिजल्ट को सुधार सकते हैं।

15:48 (IST) 15 May 2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल जारी करेंगे।

15:44 (IST) 15 May 2025
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

हरियाणा बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अगर छात्र 1 या 2 विषय में इससे कम अंक प्राप्त करता है तो उसे कंपार्टमेंट के जरिए परिणाम सुधारने का मौका दिया जाएगा लेकिन 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले छात्र का परिणाम फेल ही दर्ज किया जाएगा।

15:42 (IST) 15 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025 LIVE: क्यों हो रही है देरी

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर आई रिपोर्ट के मुताबिक, रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाना था लेकिन किन कारणों से परिणाम जारी करने में देरी हो रही है, इसका खुलासा अभी तक शिक्षा विभाग की तरफ से नहीं किया गया है।

15:12 (IST) 15 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025 LIVE: कहां चेक करें रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

15:07 (IST) 15 May 2025
पिछले साल क्या रहा रिजल्ट

पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.22 प्रतिशत था।

14:50 (IST) 15 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025 LIVE: नियमित और प्राइवेट छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट

नियमित छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके चेक कर सकते हैं, जबकि प्राइेट छात्रों को अपना रिजल्ट नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और पिता का नाम दर्ज करके देखना होगा।

13:45 (IST) 15 May 2025
अंकों से नाखुश छात्रों के लिए विकल्प

जो छात्र हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं है वह परिणाम जारी होने के 20 दिनों के अंदर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। मगर स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करते वक्त यह ध्यान रखना होगा की रिचेकिंग में मिले अंक ही अंतिम अंक माने जाएंगे।

13:13 (IST) 15 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025 LIVE: ओवरलोड हुई ऑफिशियल वेबसाइट

छात्रों की अत्यधिक संख्या में वेबसाइट पर आने के कारण हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट काम नहीं कर रही है, जिसके चलते छात्रों से थोड़ी देर बाद ट्राई करने की अपील की जा रही है।

13:00 (IST) 15 May 2025
टॉपर्स पर होगी इनामों की बरसात

हरियाणा बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को शिक्षा विभाग की तरफ से नकद पुरस्कार के साथ कई अन्य इनाम दिए जाएंगे और छात्रों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

12:44 (IST) 15 May 2025
क्या रहा पिछले 5 साल का पास प्रतिशत

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के पिछले पांच साल में जारी हुए पास प्रतिशत की जानकारी इस प्रकार है।

2024- 95.22 प्रतिशत

2023 – 65.43 प्रतिशत

2022 – 73.18 प्रतिशत

2021 – 100 प्रतिशत

2020 – 64.59 प्रतिशत

12:33 (IST) 15 May 2025
डाउन हुई ऑफिशियल वेबसाइट

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने से पहले ही हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है, खोलने पर एरर दिख रहा है। छात्रों से अपील है कि धैर्य बनाए रखें और यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और अन्य तरीकों से अपने रिजल्ट की जांच करें।

12:04 (IST) 15 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट लिंक कब एक्टिव होगा ?

हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिसमें छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

11:58 (IST) 15 May 2025
कैसे जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम आज जारी होगा, जिसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।