हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी की ओर से 17 मई 2025, शनिवार को हाई स्कूल के परिणाम की घोषणा कर दी गई। रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने किया। हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर्स सूची 2025

इस साल जिन स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। लिंक शाम 5 बजे एक्टिव होगा। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए HBSE 10th Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करें।

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में कुल 92.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। 2024 में कुल  95.22 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल कुल 4 स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है।

Live Updates
17:39 (IST) 17 May 2025
HBSE Class 10th Result 2025 Live: 10 स्टूडेंट की आई थर्ड पोजिशन

हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में तीसरे स्थान पर दस छात्र-छात्राएं हैं। इनके नाम हैं। जिनमें निधि, मानसी, रामा, अक्षिता, गर्विता, खुशबू, खुशी, मेघा, जीना चौहान, और इशु। इन सभी के 495 नंबर आए हैं।

16:17 (IST) 17 May 2025
HBSE Class 10th Result 2025 Live: दूसरे स्थान पर रहे कुल 6 स्टूडेंट्स

हरियाणा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में दूसरे स्थान पर कुल 6 स्टूडेंट रहे हैं। इन्हें 500 में से 496 मार्क्स मिले हैं। इनके नाम हैं। अक्षित सहरावत, योगेश, रिंकू, दिव्यांशी, सुनयना, और दीक्षा।

15:54 (IST) 17 May 2025
Haryana Board 10th Class Result 2025 Live: पहले स्थान पर रहे 4 स्टूडेंट

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल हरियाणा में 10वीं के चार टॉपर रहे हैं। इनके नाम हैं रोहित, माही, रोमा और तानिया। इन चारों को 500 में से 497 नंबर मिले हैं पहला स्थान मिला है।

14:41 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का पासिंग प्रतिशत

हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। हालांकि रिजल्ट देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शाम 5 बजे एक्टिव होगा। इस साल शहरी क्षेत्रों का पासिंग प्रतिशत 92.83 फीसदी रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों का पासिंग प्रतिशत 92.35 फीसदी रहा।

14:19 (IST) 17 May 2025
Haryana Board 10th Result 2025 Live: डिस्टेंस मोड के छात्रों का क्या रहा पासिंग प्रतिशत?

हरियाणा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। डिस्टेंस मोड से इस साल परीक्षा देने वाले 73.08 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

13:55 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: लड़कियों का पासिंग प्रतिशत रहा लड़कों से ज्यादा

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.06 रहा है जबकि 91.07 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

13:54 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: 5 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को देनी होगी दोबारा परीक्षा

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं (शैक्षणिक) की नियमित परीक्षा में 271499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 251110 ने यह परीक्षा पास कर ली है। वहीं, 5737 स्टूडेंट्स को ER मिला है। यानी इन स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देनी होगी।

13:52 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: रेवाड़ी जिला रहा पहले स्थान पर जबकि नूंह सबसे आखिरी पायदान पर

हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में रेवाड़ी जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा है। हरियाणा बोर्ड 10वीं जिला वाइज टॉपर लिस्ट में दूसरे स्थान पर चरखी दादरी और तीसरे नंबर पर महेन्द्रगढ़ है।

13:35 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: शाम 5 बजे एक्टिव होगा लिंक

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा , भिवानी की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट का लिंक शाम 5 बजे एक्टिव होगा।

13:29 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: इस साल कुल 4 स्टूडेंट्स ने किया टॉप

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। रोहित, माही, रोमा और तान्या के 500 में से 497 मार्क्स आए हैं।

13:18 (IST) 17 May 2025
Haryana Board 10th Result Out: इस साल कम हो गया पासिंग प्रतिशत

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में कुल 92.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। लास्ट ईयर के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। 2024 में 10वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 95.22 फीसदी रहा था।

13:14 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई।

13:05 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: जल्द जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रिजल्ट आज ही जारी होना है, लेकिन समय को लेकर कन्फ्यूजन बरकरार है। पहले रिजल्ट 11 बजे आना था, लेकिन फिर 12:30 बजे का समय रखा गया और अभी भी रिजल्ट जारी किए जाने के समय को लेकर अपडेट का इंतजार है।

12:25 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: ऑफिशियल वेबसाइट पर क्या है अपडेट?

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे आ सकता है। अभी आधिकारिक वेबसाइट पर ' Class 10th Results Not Declared yet. Please wait... ' लिखा आ रहा है।

11:25 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live Updates: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद कैसे करें चेक?

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब जो पेज ओपन होगा वहां पर रोल नंबर या पंजीकरण संख्या, ईमेल आईडी, नाम और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।

स्टेज 5- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

11:22 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: कौन-कौन होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में?

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा होंगे।

11:15 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

HBSE के द्वारा संचालित सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होंगे।

11:12 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: अब 12:30 बजे जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में देरी हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) अब 12:30 बजे हाई स्कूल के परिणाम की घोषणा करेगा।

10:42 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। पिछले साल के रिजल्ट पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि लास्ट ईयर कुल 95.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं 2023 में 65.43% बच्चे पास हुए थे।

10:40 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: कितने मार्क्स वाला होगा पास?

इस साल जिस किसी भी स्टूडेंट ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है उसे पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। जो स्टूडेंट 33 फीसदी मार्क्स नहीं ला पाएगा उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम में उपस्थित होना होगा।

10:38 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 Live: कुछ ही देर में जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अब से बस कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर एक्टिव होगा।

10:12 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 bseh.org.in: अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने क्या दी जानकारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट शनिवार सुबह 11 बजे अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किया जाएगा. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 10वीं रिजल्ट 2025 तैयार है और अब इसे जारी करने में देरी नहीं की जाएगी।

10:07 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025 bseh.org.in: एचबीएसई परिणाम कैसे जांचें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर बीएसईएच कक्षा 10 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना विवरण जैसे रोल नंबर या पंजीकरण संख्या, ईमेल आईडी, नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: बीएसईएच 2025 कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एचबीएसई कक्षा 10 परिणाम को सहेजें और डाउनलोड करें।

10:03 (IST) 17 May 2025
HBSE 10th Result 2025: पिछले सालों में कैसा रहा था पासिंग प्रतिशत

2024: 95.22 प्रतिशत

2023: 65.43 प्रतिशत

2022: 73.18 प्रतिशत

2021: महामारी के कारण परीक्षा रद्द

2020: 64.59 प्रतिशत

2019: 57.39 प्रतिशत

2018: 51.15 प्रतिशत

09:47 (IST) 17 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025: कितने बजे एक्टिव होगा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट आउट होने के साथ ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

09:44 (IST) 17 May 2025
हरियाणा 10वीं रिजल्ट आज

HBSE 10वीं का परीक्षा रिजल्ट आज सुबह 11 बजे घोषित करेगा।

09:33 (IST) 17 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025: प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन होगी जारी

एचबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम की घोषणा के साथ, बोर्ड ऑनलाइन मोड में अनंतिम मार्कशीट भी प्रदान करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन्हें तत्काल उपयोग के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट करें और अपने संबंधित स्कूलों से मूल प्रमाणपत्र प्राप्त होने तक सुरक्षित रखें।

09:28 (IST) 17 May 2025
HBSE Result 2025: bseh.org.in Official Website

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:27 (IST) 17 May 2025
हरियाणा 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज, 17 मई 2025 को सुबह 11 बजे घोषित करेगा।

19:01 (IST) 16 May 2025
bseh.org.in, HBSE 10th Result 2025 LIVE: परीक्षा की तारीखें क्या थीं

इस साल, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 2.8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए।