Happy India Republic Day 26 january 2021 (भारत का गणतंत्र दिवस 2021): आज पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है। गूगल भी अपने डूडल के जरिए भारत का गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज गूगल ने खास डूडल बनाया है। आज के गूगल में कई चीजों को स्कैच के माध्यम से दिखाया गया है। इसे कई रंगों को दिखाया गया है। गूगल ने इस डूडल में बड़े ही खास तरीके से पूरे भारत के अलग-अलग कल्चर और संस्कृति की झलक दिखाई है। 26 जनवरी को भारत में किस तरह गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, डूडल में ये दिखाने की कोशिश की गई है। भारत के गणतंत्र दिवस 2021 के गूगल डूडल के इस एचडी इमेज को मुंबई के अतिथि कलाकार ओंकार फोंडेकर (Mumbai-based guest artist Onkar Fondekar) द्वारा बनाया गया है। भारत के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में, आज की डूडल कलाकृति जीवंत संस्कृतियों की सीमा को दर्शाती है।
आज ही के दिन 92 साल पहले गुलाम भारत ने पूर्ण स्वराज की प्रतिज्ञा ली थी। 26 जनवरी 1929 को लाहौर अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरूके नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता सैनानियों ने यह शपथ ली। 26 जनवरी 1930 को पहली बार देश में पूर्ण स्वराज दिवस अथवा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अगले 18 वर्षों तक इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा। फिर देश को आजादी मिलने के बाद 15 अगस्त 1947 को अधिकारिक रुप से स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया।
Highlights
- अशोक चक्र को राष्ट्रध्वज में भी देखा जाता है। यह बौद्ध धर्मचक्र का चित्रण है। इसमें 24 तीलियां हैं।
- अशोक चक्र को कर्तव्य का पहिया भी कहा जाता है। इसमें मौजूद तीलियां मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं।
इंडियन होने पर कीजिए गर्व, मिलकर मनाएं संविधान का पर्व, देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ, सब देश का तिरंगा लहराओ। हैप्पी रिपब्लिक डे 2021
ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता ।
नोटों में भी लिपट कर,
सोने में सिमटकर मरे हे कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता ।।
ना सरकार मेरी है,
ना रौब मेरा है,
ना ही बड़ा सा नाम मेरा है।
मुझे बस एक छोटी सी
बात का अभिमान है,
मैं हिंदुस्तान का हूं
और हिंदुस्तान मेरा है।
इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी भी खास है. इसमें राम मंदिर की झलक को दिखाया गया है. उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक शहर को अयोध्या के राजा ब्रह्मा के पुत्र मनु ने बसाया था, इसे ही अयोध्या कहा गया और इसमें अष्टाचक्र नवाद्वार है जिसका वर्णन अथर्ववेद में मिलता है।
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2021
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2021
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
प्रस्ताव में कहा गया था कि अगर अंग्रेजी हुकूमत 26 जनवरी 1930 तक भारत को उसका प्रभुत्व नहीं देती है तो भारत खुद को स्वतंत्र घोषित कर देगा। कांग्रेस ने 26 जनवरी की तारीख को पूर्ण स्वराज दिवस घोषित किया था।
26 जनवरी 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्षिक अधिवेशन तत्कालीन पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुआ, जहां कांग्रेस के पूर्ण स्वराज का घोषणा-पत्र तैयार किया गया। नेहरू की अध्यक्षता वाले अधिवेशन के इस प्रस्ताव पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घोषित किया गया।