GSEB Gujarat Board 12th Science Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) द्वारा कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 12 मई 2022 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके बाद स्कूल द्वारा गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट देखा जा सकता है। सभी छात्र संबंधित स्कूल से अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे। गुजरात बोर्ड द्वारा कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। साल 2021 में गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 17 जुलाई को घोषित किया गया था।
गुजरात बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस और जनरल स्ट्रीम की परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र शामिल हुए थे। गुजरात बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम D ग्रेड प्राप्त करना होगा। वहीं, E ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए बैठना होगा।
GSEB 12th Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) द्वारा कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज 10 बजे जारी किया जाएगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट लाइव अपडेट्स देंगे। साथ ही पास परसेंटेज सहित अन्य डिटेल्स भी मिलेंगे।
12वीं साइंस स्ट्रीम परीक्षा के लिए कुल 1,07,663 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा 1,06,347 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं 95,715 रेगुलर छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में 95,361 छात्र शामिल हुए थे।
12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के जरिए ई-स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से मिलेगी।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस परीक्षा में 2021 में 100 प्रतिशत, 2020 71.34 प्रतिशत और 2019 में 71.9 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए थे।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस परीक्षा में 72.05 छात्राओं और 72 फीसदी छात्रों को सफल घोषित किया गया हैं।
12वीं साइंस की परीक्षा में करीब 95,361 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 68,681 छात्रों ने परीक्षा पास की है।
पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 1.40 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं 3 हजार से अधिक छात्रों ने ग्रेड 1 प्राप्त किया था।
जल्द ही पूरक परीक्षा की डेट घोषित की जाएगी। 12वीं साइंस स्ट्रीम में ई ग्रेड पाने वाले छात्र पूरक परीक्षा दे सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में 72.02 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए हैं। पिछले साल 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 100 फीसदी था।
अब गुजरात बोर्ड जल्द ही कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम का भी परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि अभी इन स्ट्रीम के रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की गई है।
12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।
गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट घोषित होने के बाद 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिकक वेबसाइट gseb.org के जरिए अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होगा। कुछ ही समय बाद आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें। रोल नंबर के जरिए ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस की परीक्षा में पिछले साल 63,028 छात्र और 44,236 छात्राएं शामिल हुए थीं।
नियमों के अनुसार परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम डी ग्रेड प्राप्त करना होता अनिवार्य है। वहीं ई ग्रेड हासिल करने वालों छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
जीएसईबी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी की जाएगी।
पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 100 फीसदी छात्रों को पास घोषित किया गया था। लगभग 466 छात्रों ने ग्रुप ए में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।
गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा- निर्देश के तहत किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर केंद्र पर आना अनिवार्य किया गया था।
-आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए 12वीं विज्ञान रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।
गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 में 5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट आज सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किया जाएगा।
गुजरात बोर्ड साइंस स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया गया था। इस साल परीक्षा में करीब 5 लाख छात्र- छात्राएं शामिल हुए थे।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पिछले साल 17 जुलाई को घोषित किया गया था। जल्द ही 12वीं कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम का भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड आज सुबह 10 बजे 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किया जाएगा।
Gujarat Board 12th Science Result 2022: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 बचाव के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया था।