GSEB HSC 12th Result 2018 Commerce, Arts at http://www.gseb.org: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, GSHSEB ने HSC यानी कक्षा 12 जनरल स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org समेत अन्य पार्टनर वेबसाइट्स पर भी जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स अब अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे आज सुबह 7 बजे जारी किए गए। इस वर्ष HSC जनरल स्ट्रीम का पासिंग परसेंटेज 55.55 फीसदी रहा है। पिछले साल ओवर ऑल पास परसेंटेज 56.82 फीसदी था। लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से अधिक रहा। 74.78 फीसदी लड़कियां HSC परीक्षा में पास हुईं। वहीं लड़कों का पास परसेंटेज 63.71 फीसदी रहा। रेग्यूलर श्रेणी में 3,37,055 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें से 1,59,899 लड़कियां और 1,77,156 लड़के थे। 206 स्कूल्स का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। 451 स्टूडेंट्स को A1 ग्रेड और 8,245 स्टूडेंट्स को A2 गेड्स मिले।
गुजराती माध्यम से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 3,53,813 थी और पास परसेंटेज 94.25 फीसदी रहा। हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों की संख्या 1,01,787 थी और पास परसेंटेज 96.89 फीसदी रहा। परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की तादाद लगभग 4.45 लाख थी। 1.43 लाख बच्चे इंग्लिश की परीक्षा में फेल हो गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें HSC साइन्स स्ट्रीम परीक्षा के नतीजे 10 मई को जारी कर दिए गए थे। HSC साइन्स परीक्षा 1.34 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी। इनमें से 98,067 पास हुए। पास परसेंटेज 73% रहा। इसमें लड़कों का पास परसेंटेज 71% और लड़कियों का 74.9% रहा। चलिए अब जानते हैं आप कैसे अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
GSEB 12th HSC 2018 results: ऐसे देखें
वेबसाइट gseb.org या ऊपर बताई गई अन्य वेबसाइट्स में से किसी भी एक पर लॉगइन करें। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर सबमिट करें। नतीजे आपकी स्क्रीन पर खुल जाएंगे। डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। इसके अलावा नतीजे आप अपने स्मार्टफोन पर ऐप की मदद से भी देख सकते हैं। एंड्रॉइड स्मार्ट फोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से कोई रिजल्ट ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। अपना रोल नंबर रजिस्टर कराएं। नतीजे आपके फोन पर होंगे। क्वॉलिफाई करने के लिए एक उम्मीदवार को न्यूनतम ग्रेड D लाना अनिवार्य है।
