Google’s (गूगल) 23rd Birthday: ज्यादातर लोगों का पसंदीदा सर्च इंजन गूगल आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने आज अपने होमपेज पर अपने जन्मदिन का डूडल बनाकर लगाया है। जैसा कि ऊपर फोटो में देखा गया है, Google डूडल में एक केक है जिसके ऊपर “23” लिखा हुआ है, जिसमें “Google” में “L” के स्थान पर जन्मदिन की मोमबत्ती है। आज का डूडल एक एनिमेटेड फीचर है।
पहले गूगल का जन्मदिन अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 2005 में 7 सितंबर को मनाया था। उसके बाद 8 सितंबर और 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था। क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है।सर्च इंजन गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल के ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था।
Google की स्थापना का असली दिन नहीं पता और इसे लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आती हैं. Google भी पहले 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर चुका है. लेकिन साल 2006 से अभी तक 27 सितंबर के दिन ही Google का जन्मदिन मनाया जा रहा है. इस बार भी 27 सितंबर को ही Google अपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है।
गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल में आज लोग 100 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकते है। भारत में भी गूगल ने अपने आपको लोकल स्तर पर तैयार किया है और इसमें कई भाषाओं को जोड़ा है। आज आप गूगल लैपटॉप और कंप्यूटर, मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते है।
गूगल ने अपने एक बयान में कहा है, ' गूगल के शुरुआती दिनों से अब तक बहुत कुछ बदल गया है। इसके पहले सर्वर को टॉय ब्लॉक से बने कैबिनेट में रखा गया था और अब दुनिया भर में 20 से अधिक डेटा केंद्रों में इसे रखा गया है। इन सबके बावजूद दुनिया में सभी के लिए सूचनाओं को सुलभ बनाने का हमारा मिशन बरकरार है।'
डूडल का इतिहास भी पुराना और ये 1998 से जारी है। गूगल हर खास मौकों या इवेंट पर अपने खास डूडल जारी करता रहता है। बता दें कि गूगल आज विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। इसके वर्तमान सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं।
साल 1997 में गूगल के सह-संस्थापक सर्गी ब्रिन की मुलाकात अन्य सह-संस्थापक लैरी पेज से हुई थी। ब्रिन उस समय स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्र थे जबकि लैरी पेज उसी विश्वविद्यालय से स्नातक करने पर विचार कर रहे थे।
27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है इस दिन को हर बार खासे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
'हमने अपने सिस्टम का नाम Google रखा है, क्योंकि ये 10100 या googol के लिए कॉमन स्पेलिंग है और ये हमारे लार्ज स्केल सर्च इंजन बनाने के लिए लक्ष्य पर फिट बैठता है.'
3 दिसंबर, 2019 को पिचाई अल्फाबेट के सीईओ भी बने। दरअसल Alphabet Inc. 2 अक्टूबर 2015 को Google के पुनर्गठन के माध्यम से बनाया गया था और बाद में इसकी मूल कंपनी बन गई और साथ ही इसकी पूर्व सहायक कंपनियों की भी।
सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज द्वारा स्थापित, Google आज विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। इसके वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई हैं, जिन्होंने 24 अक्टूबर, 2015 को ये पद संभाला।
गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल में आज लोग 100 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकते है। भारत में भी गूगल ने अपने आपको लोकल स्तर पर तैयार किया है और इसमें कई भाषाओं को जोड़ा है। आज आप गूगल लैपटॉप और कंप्यूटर, मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते है।