Goa Board GBSHSE SSC 10th Result 2022: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 1 जून, 2022 को 10वीं का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष भगीरथ शेट्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंबोर्ड द्वारा शाम 5.30 बजे नतीजे घोषित किए गए। जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे GBSHSE की आधिकारिक साइट gbshse.info पर परिणाम देख सकते हैं।
गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 5 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर के 31 परीक्षा केंद्रों और 173 उपकेंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 20572 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
Goa Board To Announce GBSHSE SSC Result 2022 Today Live: होवा बोर्ड 10वीं का परिणाम शाम 5.30 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार इससे जुड़े सभी अपडेट इस लेख के माध्यम से देख सकते हैं।
इस साल कुल पास प्रतिशत 92.75 प्रतिशत रहा। 93.91 प्रतिशत लड़कियों पास हुई हैं और लड़कों का पास प्रतिशत 91.62 रहा है।
गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शाम 5.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा परिणाम घोषित किया गया।
गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 5 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर के 31 परीक्षा केंद्रों और 173 उपकेंद्रों पर आयोजित की गई थी।
- gbshse.info
- gbshse.gov.in
मार्च 2021 में की परीक्षा के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं के आंतरिक अंकों के आधार पर परिणाम घोषित किया गया था और उत्तीर्ण प्रतिशत 99.72 प्रतिशत रहा था।
गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा सम्मेलन हॉल, शिक्षा निदेशालय, पोरवोरिम गोवा में की जाएगी और बोर्ड के अध्यक्ष भगीरथ शेट्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा करेंगे।
गोवा बोर्ड की आधिकारिक साइट gbshse.info पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
छात्र 3 जून, सुबह 9 बजे से कंसोलिडेटेड रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को इसके लिए स्कूल जाकर इसे लेना होगा।
गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम शाम 5.30 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार gbshse.info के माध्यम से मार्कशीट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Goa Board To Announce GBSHSE SSC Result 2022 Today Live: गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 5 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर में आयोजित की गई थी। इस साल कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए कुल 20 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।