General Knowledge 2022: करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं के अलावा इंटरव्यू में भी कई बार इस तरीके के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को समसामयिक घटनाओं पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। सामान्य ज्ञान की जानकारी होने के लिए इतिहास, भूगोल और सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों का ज्ञान जरूरी है। यहां हम आपको ऐसे ही 10 सवाल और उनके जवाब बताएंगे। देखना यह होगा कि आप कितने सवालों का सही उत्तर दे पाते हैं।
प्रश्न 1: भारत का ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ किसे कहा जाता है?
उत्तर: दादाभाई नौरोजी
प्रश्न 2: आईआरसीटीसी (IRCTC) का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर: इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन
प्रश्न 3: अंतरिक्ष में पहुंचने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति कौन है?
उत्तर: यूरी गागरिन
Also Read
प्रश्न 4: विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर: सिरिमावो भंडारनायके
प्रश्न 5: किस महिला खिलाड़ी को उड़न परी के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: पीटी उषा
प्रश्न 6: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर: एशिया
प्रश्न 7: बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर: कोसी नदी
प्रश्न 8: प्रथम भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र के निर्माता कौन थे?
उत्तर: दादासाहब फाल्के
प्रश्न 9: रंगोली कहां की प्रमुख लोक कला है?
उत्तर: महाराष्ट्र</p>
प्रश्न 10: देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष का नाम क्या है?
उत्तर: मीरा कुमार