GK Updates 2022: ऑपरेशन ब्लू स्टार देश का सबसे चर्तित ऑपरेशन था। इस ऑपरेशन को क्यों किया गया था। जनरैल सिंह भिंडरांवाले कौन था। ऐसे ही सवालों से जवाब जीके अपडेट्स में बताए जा रहे हैं।
यहां बताए गए सामान्य ज्ञान (General Knowledge 2022) से संबंधित सवाल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सहायक हो सकते हैं।
प्रश्न 1: ऑपरेशन ब्लू स्टार क्या था।
उत्तर: खालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरांवाले और उसके समर्थकों से अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब को मुक्त कराने के किया गया था।
प्रश्न 2: ऑपरेशन ब्लू स्टार कब हुआ था।
उत्तर: इस ऑपरेशन को भारतीय सेना द्वारा 3 से 6 जून 1984 को किया गया था।
प्रश्न 3: अमृतसर के हरिमंदिर पर किसने कब्जा किया था।
उत्तर: खालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरांवाले और उसके समर्थकों
प्रश्न 4: जनरैल सिंह भिंडरांवाले कौन था।
उत्तर: खालिस्तान समर्थक और सिखों के धार्मिक समूह दमदमी टकसाल का प्रमुख लीडर था।
प्रश्न 5: ऑपरेशन ब्लू स्टार में कितने लोग मारे गए थे।
उत्तर: इस ऑपरेशन में करीब 83सेना जवान शहीद हुए थे और कुल 490 के करीब लोग मारे गए थे।
प्रश्न 6: अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर का निर्माण कब हुआ।
उत्तर: चौथे सिख गुरु रामदास साहिब ने 15वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण कराया था, तब इसका नाम हरमंदिर साहिब था।
प्रश्न 7. स्वर्ण मंदिर में कितना सोना लगा है।
उत्तर: करीब 1500 किलो