General Knowledge Questions in Hindi: अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आपको सामान्य ज्ञान की जानकारी होना बेहद जरूरी है। करंट अफेयर्स के सवाल परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं। इसके लिए रोजाना न्यूज़पेपर के अलावा प्रतियोगी मैगजीन भी पढ़ना जरूरी है। साथ ही भारत के भूगोल, इतिहास, अर्थव्यवस्था आदि पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। ‌यहां हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ऐसे ही 10 सवाल और उनके जवाब बताएंगे।

प्रश्न 1: भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन हैं?

उत्तर: द्रौपदी मुर्मू</p>

प्रश्न 2: भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है?

उत्तर: नालंदा विश्वविद्यालय

प्रश्न 3: किस पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है?

उत्तर: पंचतंत्र

प्रश्न 4: देवदास उपन्यास के रचनाकार कौन हैं?

उत्तर: शरतचंद्र चट्टोपाध्याय

प्रश्न 5: भारत में पानी के ऊपर बना सबसे लंबा पुल कौन सा है?

उत्तर: ढोला सादिया, जिसे भूपेन हजारीका सेतु के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 6: विंध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ियों के बीच से होकर बहने वाली नदी का क्या नाम है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न 7: विवेकानंद रॉक मेमोरियल कहां स्थित है?

उत्तर: कन्याकुमारी, तमिल नाडु

प्रश्न 8: अजंता की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?

उत्तर: महाराष्ट्र</p>

प्रश्न 9: भारत में सफेद क्रांति के जनक कौन थे?

उत्तर: डॉ. वर्गीज कुरियन

प्रश्न 10: कवि कालिदास किसके राज्य कवि थे?

उत्तर: चंद्रगुप्त विक्रमादित्य