GATE 2024 Result: IISc बैंगलोर 16 मार्च यानी आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने GATE 2024 परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट -gate2024.iisc.ac.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं, और यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

GATE रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। IISc बैंगलोर ने 3, 4, 10 और 11 फरवरी को 30 पेपरों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

GATE 2024 Result: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग देखने की स्टेप-बाय-स्टेप-प्रोसेस

स्टेप 1: उम्मीदवार को सबसे पहले GOAPS पोर्टल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाना है।

स्टेप 2:  होम पेज पर जाने के बाद आपको जरूरी क्रेडेंशियल, जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी या ईमेल पता और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना है।

स्टेप 3: लॉग इन करने के बाद सामने दिख रहे GATE 2024 Result के टैब पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: GATE परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। क्वालीफाइंग GATE कटऑफ 2024 का उल्लेख उम्मीदवार के विवरण और प्राप्त अंकों के साथ किया जाएगा।

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

आपको बताते चलें कि, GATE परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवार GATE के माध्यम से विभिन्न एमटेक पाठ्यक्रमों और पीएसयू भर्ती में प्रवेश पा सकेंगे। पिछले साल परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आठ सत्रों में आयोजित की गई थी। GATE 2023 के लिए लगभग 6.70 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 5.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से, लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने GATE 2023 उत्तीर्ण किया, जिसके चलते उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 18 प्रतिशत था।