GATE 2023 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 (GATE 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 अगस्त 2022 से शुरू होगी और लेट फीस के साथ 7अक्टूबर 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से किया जाएगा। गेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एनआईटी, आईआईटी और आईआईआईटी में विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिया किया जाता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

बता दें कि पिछले साल इस परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर की ओर से किया गया था। परीक्षा 5 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की गई थी।

GATE 2023 Registration Importants Dates: इन तिथियों का रखें ध्यान

-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि – 30 अगस्त 2022
-रजिस्ट्रेश की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2022
-लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 7 अक्टूबर 2022
-एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 3 जनवरी 2023
-परीक्षा की तिथि – 4,5,11,12 फरवरी 2023
-प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की तिथि – 21 फरवरी 2023
-आपत्ति दर्ज कराने की तिथि – 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023
-रिजल्ट घोषित होने की तिथि – 16 मार्च
-स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि – 21 मार्च 2023

How to Apply GATE 2023: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए GATE 2023 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
4.अब सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।