मुंबई FYJC second merit list 2018 जारी कर दी गई है। FYJC की सेकंड मैरिट लिस्ट mumbai.11thadmission.net पर जारी की गई है। लिस्ट को आज 19 जुलाई को 11 बजे जारी किया गया है। मेरिट सूची जिसे सोमवार को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन बोम्बे हाई कोर्ट के एक आदेश की वजह से इस लिस्ट को जारी नहीं किया गया था। अब मुंबई और पुणे के लिए दूसरी मैरिट लिस्ट को mumbai.11thadmission.net और pune.11thadmission.net पर जारी की गई है। स्टूडेंट्स अपने लॉगिन में जाकर देख सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है। स्टूडेंट्स को 21 जुलाई को शाम 5 बजे तक अपना एडमिशन कन्फर्म कराना होगा। पहली मैरिट लिस्ट 7 जुलाई को जारी की गई थी। दूसरी मैरिट लिस्ट को पहले 16 जुलाई को जारी किया जाना था।
ऐसे चेक करें अपना कॉलेज
सबसे पहले mumbai.11thadmission.net या pune.11thadmission.net वेबसाइट पर जाएं।
इसके होमपेज पर FYJC merit list round 2 का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद अब नया पेज खुल जाएगा।
अब यहां स्टूडेंट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना और दूसरी डिटेल्स डालनी होंगी। जरूरी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर दें। अब आपको कौन सा कॉलेज मिला है यह आपके सामने होगा।