FYJC Second Merit List 2018, FYJC Mumbai Admission 2018 Second Merit List: First Year Junior College (FYJC) की दूसरी मेरिट लिस्ट आज जारी की जा सकती थी। इसमें 2 लाख से ज्यादा सीटें ऑफर की जाने वाली थीं। लेकिन बड़े कॉलेजों में बहुत कम सीटें बची हैं। यहां पहली ही लिस्ट में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इसके तहत ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। बड़े कॉलेजों में लगभग 90 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। सेंट जेवियर कॉलेज, फोर्ट की पहली कटऑफ 94.2 फीसदी गई थी। अब इस कॉलेज में दूसरे राउंड की ओपन जनलर कैटेगरी के लिए केवल 8 सीटें बची हैं।
FYJC Second Merit List 2018 Updates: फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज की दूसरी लिस्ट की तारीख बदली
FYJC Second Merit List 2018, FYJC Mumbai Admission 2018 Second Merit List: First Year Junior College (FYJC) की दूसरी मेरिट लिस्ट आज जारी की जा सकती थी। इसमें 2 लाख से ज्यादा सीटें ऑफर की जाने वाली थीं।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 16-07-2018 at 11:16 IST
Highlights
इस साल कट ऑफ हाई है क्योंकि हाई स्कोरर्स की संख्या ने शहर के कई जूनियर कॉलेजों में स्कोर बढ़ाए हैं। सीट आवंटन के पहले दौर में, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में जूनियर कॉलेजों में करीब 1.2 लाख आवेदकों को सीट आवंटित की गई थी।
मेरिट लिस्ट मुंबई, पुणे, अमरावती, नागपुर, नासिक और औरंगाबाद रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पा जारी की जाएगी। मुंबई की मेरिट लिस्ट mumbai.11thadmission.net
और पूणे की मेरिट लिस्ट pune.11thadmission.net पर उपलब्ध होगी।
First Year Junior College’s (FYJC) की दूसरी मेरिट लिस्ट अब 19 जुलाई को जारी की जाएगी। यह देरी हाई कोर्ट के आदेश के कारण हुई है। मुंबई, पूणे, अमरावती, नागपुर, नासिक और औरंगाबाद रीजन की लिस्ट उनकी सभी कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
पहली मेरिट लिस्ट 7 जुलाई को जारी की गई थी। एडमिशन के लिए करीब 2.3 लाख स्टूडेंट्स ने एप्लाई किया था। इनमें से करीब 1.2 लाख स्टूडेंट्स के लिए सीट अलॉट कर दी गई थीं।
सेकंड राउंड में एडमिशन के लिए कॉलेज एडमिशन फॉर्म का प्रिंट आउट। कॉलेज प्री एडमिशन फॉर्म (फेज-1)। यूनिवर्सिटी प्री एनरोलमेंट फॉर्म। 12वीं की ऑरिजनल मार्कशीट। 12वीं की मार्कसीट की 2 सेल्फ अटेस्टिड कॉपी। 10वीं की मार्कसीट। 12वीं का लीविंग सर्टिफिकेट और आधार कार्ड। इसके अलावा एक एड्रेस प्रूफ जैसे राशन कार्ड की फोटो कॉपी, फोन का बिल, बिजली का बिल, वोटर आईडी कार्ड।
Mithibai College, मुंबई ने भी लिस्ट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स कॉलेज की वेबसाइट https://www.mithibai.ac.in पर अपना नाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर ही एडमिशन के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपना फॉर्म सबमिट कर देना है, साथ ही इसका प्रिंट आउट भी ले लेना है। वह जुलाई 16,17 और 18 को कॉलेज में एडमिशन के लिए जा सकते हैं।
सेंट जेवियर कॉलेज, फोर्ट की बीए के लिए पहली कटऑफ 94.2 फीसदी गई थी। इसके दूसरे राउंड की बीए के लिए कटऑफ भी 94.2 फीसदी जाने की उम्मीद है। वहीं इसी कॉलेज के B.Com की कट ऑफ 90.60 फीसदी गई थी।