World Earth Day 2020 Google Doodle: आज 22 अप्रैल के दिन गूगल विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2020) की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके लिए गूगल ने एक बेहद खास डूडल भी तैयार किया है। इस डूडल में एक वीडियो संदेश के माध्‍यम से पृथ्‍वी पर रहने वाले कुछ सबसे छोटे जीवों के बारे में जानकारी दी है कि वे कैसे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं। वीडियो मे गूगल ने समझाया है कि कैसे एक मधुमक्‍खी, दुनियाभर में हरियाली फैलाने का काम करती है।

बता दें क‍ि 22 अप्रैल को हर वर्ष Earth Day मनाया जाता है जिसकी शुरूआत 1970 में हुई थी। इस दिन पर्यावरण के बचाव और उसपर हमारी निर्भरता के प्रति दुनियाभर में जागरुकता फैलाने का काम किया जाता है। दुनिया के 193 देशों में इस दिन को मनाया जाता है। ऐसे समय में जबकि पूरी दुनिया एक महामारी से जूझ रही है, दुनिया को साथ आकर पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर खुद को जागरुक करना बेहद जरूरी है।

Sarkari Naukri-Result 2020 LIVE Updates: Check Here