दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने BA (ऑनर्स) पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर (Odd Semester) दिसंबर–जनवरी 2025-26 परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही नियमित (Regular) BA (ऑनर्स) छात्रों के लिए भी अलग टाइमटेबल प्रकाशित किया गया है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, सेमेस्टर 1, 3, 5 और 7 की परीक्षाएं नियमित तथा SOL दोनों मोड के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएंगी। BA (ऑनर्स) की ये परीक्षाएं 10 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चलेंगी और सभी परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से एकल शिफ्ट में आयोजित होंगी।

कई विषयों की होगी परीक्षा

जारी शेड्यूल में अप्लाइड साइकोलॉजी, अरबी, बांग्ला, BMS, BBA (FIA), बिजनेस इकोनॉमिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, फ्रेंच, जियोग्राफी, जर्मन, हिंदी, इतिहास, इटैलियन, जर्नलिज्म, मल्टीमीडिया एंड मास कम्युनिकेशन, म्यूजिक, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, पंजाबी, संस्कृत, सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, स्पैनिश और उर्दू सहित कई विषय शामिल हैं।

DU BA (ऑनर्स) Odd Semester Exam Timetable 2025

नीचे सेमेस्टर 1, 3, 5 और 7 के लिए विषयवार परीक्षा तिथियां दी गई हैं:

10 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 5

11 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 3

12 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 1 एवं सेमेस्टर 7

15 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 5

16 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 3

17 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 1

18 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 5

20 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 5

22 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 3

23 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 1

24 दिसंबर 2025 — सेमेस्टर 3

सुबह की शिफ्ट में होंगी सभी परीक्षाएं

सभी BA (ऑनर्स) परीक्षाएं एक ही मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगी। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।