DHE Odisha +2 Admission Merit List 2018, DHE Odisha Plus 2 Two Merit List Result 2018 Live: ओडिशा Plus II या +2 की मेरिट लिस्ट शुक्रवार (29 जून 2018) को जारी हो गई है। Directorate of higher secondary education ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मैट्रिक यानी 10वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स जिन्होंने विभिन्न स्ट्रीम्स (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के लिए आवेदन किया था वह मेरिट लिस्ट samsodisha.gov.in पर देख सकेंगे। +2 मेरिट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रॉसेस 17 जून को समाप्त हो गया था। पहली लिस्ट में सिलेक्ट हुए स्टूडेंट्स के एडमिशन्स 2 जुलाई से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 5 जुलाई और समय शाम 5 बजे तक है। लिस्ट का ऑनलाइन नोटिफिकेशन आप Student Academic Management System (SAMS) https://samsodisha.gov.in/Juniorweb.aspx पर देख सकते हैं। लिस्ट किस समय जारी होगी इसका समय तय नहीं है।
DHE Odisha +2 Merit List 2018: जारी हुई ओडिशा Plus 2 मेरिट लिस्ट, samsodisha.gov.in पर देखें
DHE Odisha +2 Admission Merit List 2018, DHE Odisha Plus 2 Two Merit List Result 2018 Live: ओडिशा Plus II या +2 की मेरिट लिस्ट शुक्रवार (29 जून 2018) जारी की जाएगी Directorate of higher secondary education मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 29-06-2018 at 11:52 IST
सांइस स्ट्रीम का अधिकतम कटऑफ 88.3% है। वहीं आर्ट्स के लिए अधिकतम कटऑफ 78.67% है। इसके अलावा कॉमर्स का अधिकतम कटऑफ 78.20% है।
ओडिशा +3 एडमिशन्स के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका है। कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म यानी (CAF) भरने की अंतिम तिथि 27 जून 2018 थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक +3 की मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी हो सकती है। वहीं कॉलेज में एडमिशन प्रॉसेस 4 से 6 जुलाई 2018 तक चलेगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद एनरोल्मेंट प्रक्रिया शुरू होगी।
मेरिट लिस्ट अब जारी हो चुकी है और स्टूडेंट्स इसे देख सकते हैं। लिस्ट देखने के लिए लॉगइन करें https://samsodisha.gov.in/Juniorweb.aspx पर। होम पेज पर ही आपको मेरिट लिस्ट का टैब नजर आएगा। टैब पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स को भरें। लिस्ट रिजल्ट्स आपके सामने होंगे।
इस साल 10वीं के लगभग 4.38 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की। इनमें से 1715 स्टूडेंट्स ने A1 ग्रेड यानी 90 फीसदी से अधिक स्कोर किया।
उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अपने नोटिफिकेशन में स्टूडेंट्स को कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म (CAF) पहले ऑनलाइन और फिर ऑफलाइन मोड में जमा कराने को कहा है।
इस साल कुल 2001 सीट्स के लिए 4,41,603 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 4,09,974 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन अप्लाई किया था। ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिशन्स 1993 कॉलेजों में किए जाएंगे। इनमें 231 वोकेशनल और 172 संस्कृत कॉलेज हैं।
इस वर्ष विभिन्न स्ट्रीम्स के स्टूडेंट्स को न्यूनतम 5 और अधिकतम 10 कॉलेज चुनने का ऑप्शन दिया गया था। पिछले साल स्टूडेंट्स को 20 कॉलेज तक सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिला था।