CTET Answer Key 2018, CBSE CTET Answer Key December 2018: Central Teacher Eligibility Test, CTET, सीटेट की आंसर की आज जारी कर दी गई है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई है। जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वह आसंर की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

यह एग्जाम 9 दिसंबर को कराया गया था। CTET के निदेशक अनुराग त्रिपाठी ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया था कि हम CTET 2018 की आंसर की आज 28 दिंसबर को दोपहर 12 बजे के बाद जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर कुंजी 28 दिसंबर 5 बजे से 30 दिसंबर शाम तक उपलब्ध रहेगी।

Live Blog

CTET Answer Key 2018, CBSE CTET Answer Key December 2018:

Highlights

    17:25 (IST)28 Dec 2018
    इन चीजों की मदद से डाउनलोड होंगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट

    सीटेट निदेशक के मुताबिक, "मार्क शीट्स और सर्टिफिकेट्स को लॉग इन आईडी और पासवर्ड्स के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा। ये चीजें बोर्ड ने अभ्यर्थियों को भेजी थीं।"

    17:12 (IST)28 Dec 2018
    ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

    - इस वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं।

    - होमपेज पर आंसर-की के लिंक को खोलें।

    -आगे रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य डिटेल्स डालें।

    - सीटेट आंसर-की अब स्क्रीन पर खुल कर आ जाएगी।

    -अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

    16:41 (IST)28 Dec 2018
    आंसर की को चैलेंज करने का मिलेगा मौका, पर ये है शर्त

    आंसर-की को चुनौती देने या उस पर आपत्ति जताने के लिए अभ्यर्थियों के पास 28 दिसंबर से 30 दिसंबर शाम पांच बजे तक का समय होगा। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस काम के लिए एक हजार रुपए (प्रति प्रश्न) लिए जाएंगे, जो कि डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए चुकाने होंगे।

    16:12 (IST)28 Dec 2018
    कहां और कब तक उपलब्ध रहेंगी आंसर-की? जानें

    आंसर-की सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक की जा सकती है। हालांकि, सीबीएसई किसी संशोधन के लिए किसी प्रकार की दरख्वास्त को स्वीकार नहीं करेगी। सीटेट के निदेशक अनुराग त्रिपाठी ने बताया, "आंसर-की दोपहर 12 बजे के बाद जारी हुई हैं। ये 30 दिसंबर को शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेंगी।"

    15:24 (IST)28 Dec 2018
    CTET Answer Key 2018, CBSE CTET Answer Key December 2018: इतने कैंडिडेट्स ने दिया था एग्जाम

    जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था उनमें 9,78,818 महिला कैंडिडेट और 7,12,071 पुरुष कैंडिडेट थे। इनमें 33,107 दिव्यांगों ने भी एग्जाम दिया था। इसके अलावा 199 ट्रांसजेंडरों ने भी एग्जाम दिया था।

    15:15 (IST)28 Dec 2018
    4 शिफ्ट में हुआ था एग्जाम

    CTET के एग्जाम में करीब 17 लाख लोगों ने अप्लाई किया था। इस एग्जाम को एक दिन में 4 शिफ्ट में कराया गया था। एग्जाम सुबह 9 बजे से, दोपहर 12 बजे से, 2 बजे से और शाम 4:30 बजे से आयोजित कराया गया था।

    15:01 (IST)28 Dec 2018
    CTET Answer Key 2018, CBSE CTET Answer Key December 2018: फीस वापस भी मिलेगी

    अगर एग्जाम के किसी सवाल में आपत्ति दर्ज करने वाले की आपत्ति सही साबित हुई तो उसकी फीस वापस कर दी जाएगी। जिस तरीके से आवेदक फीस का भुगतान करेगा उसी तरीके से फीस वापस कर दी जाएगी। आपत्ति से जुड़े किसी भी प्रकार के पॉलिसी डिसीजन को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

    13:10 (IST)28 Dec 2018
    OMR सीट की स्कैन कॉपी भी करेगा जारी

    आंसर की के साथ सीबीएसई ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई कॉपी को भी जारी करेगा। यदि किसी उम्मीदवार को कोई शिकायत है तो वह उसी के माध्यम से बोर्ड के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    12:21 (IST)28 Dec 2018
    इस समय दे पाएंगे आंसर की को चुनौती

    उत्तर कुंजी में किसी उम्मीदवार को किसी सवाल पर कोई संदेह है तो वह 28 दिसंबर से 30 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) तक इसे को चुनौती दे सकते हैं। चुनौती देने के लिए कैंडिडेट को 1,000 रुपए ऑनलाइन फीस का भुगतान भी करना होगा। हर सवाल के लिए 1,000 रुपए की फीस देनी होगी।