CTET Admit Card 2019: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने CTET December 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए अप्लाई किया था वह अपने CTET एग्जाम का एडमिट कार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cbse.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के एडमिट कार्ड पर जरूरी निर्देश दिए गए होंगे। जिन्हें एग्जाम के दौरान फॉलो करना होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर जरूरी डिटेल्स जैसे कैंडिडेट का नाम, एग्जाम की तारीख, एग्जाम का समय और रोल नंबर आदि होंगे।

CTET 2019 एग्जाम 8 दिसंबर 2019 को होना है। एग्जाम पूरे देश में एक साथ 110 शहरों में आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। CTET December 2019 के अपडेट http://www.cbse.nic.in या http://www.ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी कार्ड, दो पासपोर्ट साइज के फोटो भी लाने होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एग्जाम दो अलग-अलग शिफ्ट में होगा। सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

Sarkari Naukri Job 2019 LIVE Updates: Check Here

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड: सबसे पहले CTET और CBSE आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको CTET 2019 Admit Card का लिंक दिखाई दे रहा होगा। उस पर क्लिक करें। अब यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करना है। अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2019 LIVE Updates: Check Here