CTET Admit Card 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2019) इस वर्ष 07 जुलाई, 2019 को आयोजित करेगा। परीक्षा आयोजित किए जाने में अब केवल 2 सप्ताह का समय ही बचा है और अभी CBSE को प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की घोषणा करना बाकी है। CTET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिसे कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चेक कर सकेंगे। CTET परीक्षा भारत भर में 97 अलग-अलग परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।
RRB NTPC Admit Card LIVE Updates: Check Here
सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटीईटी आवेदन पत्र जमा करने के बाद मिले कंफर्मेशन पेज के साथ एडमिट कार्ड के विवरण को क्रॉस-चेक कर लें। परीक्षा दो स्टेज में आयोजित की जाती है। पेपर 1 प्राइमरी स्टेज टीचर्स एलिजिबिलिटी के लिए जबकि पेपर 2 एलिमेंट्री स्टेज टीचर्स एलिजिबिलिटी के लिए आयोजित किया जाता है। एडमिट कार्ड के संबंध में हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
Highlights
पेपर I दो घंटे की अवधि का होगा और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें 5 सेक्शन होंगे - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, लैंग्वेज I, लैंग्वेज II, गणित और पर्यावरण अध्ययन। प्रत्येक सेक्शन में 30 अंक के 30 प्रश्न होंगे। इस तरह पूरा पेपर 150 अंकों का होगा।
CTET 2019 रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि तैयार रखें। इसकी मदद से ही आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
जिन लोगों ने यह परीक्षा दी है वो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीटेट 2019 एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई को किया जा रहा है।
CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर 2 घंटे का होगा इसमें 150 प्रश्न होंगे। इसमें 5 सेक्शन होता है।
Child Development
Pedagogy
Language I
Language II
Mathematics
Environmental Studies
अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद जरुरी है कि जो छात्र एडमिट कार्ड लें वो उसपर दिए गए नाम, पता और जन्म तिथि चेक कर लें और अगर कोई त्रुटि हो तो तुरंत ठीक कराएं
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन 7 जुलाई को कराएगा। यह परीक्षा दो सेशन में होंगी। मध्य प्रदेश में यह परीक्षा भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कराया जाएगा। सीटीईटी में शामिल होने वाले प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
पटना और गुवाहाटी से आवेदकों की भारी संख्या के कारण इस साल असम और बिहार के राज्यों में अधिक शहरों को जोड़ा गया है। वहीं असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, सिल्चर और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलने का इंतजार कई छात्रों को है। आपको बता दें कि यह परीक्षा कुल 97 शहरों में आयोजित कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश के जिन शहरों में यह परीक्षा होगी उसकी लिस्ट इस प्रकार है - आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, नोएडा, रायबरेली, सहारनपुर, वाराणसी
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- यहां CTET एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
– अब एक नया पेज खुल जाएगा।
– अब आप मांगी हुई जानकारी भरें।
- आपका एडमिट कार्ड, स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। इसे परीक्षा में जरूर लेकर जाएं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में CTET परीक्षा आयोजित करेगा। पटना और गुवाहाटी से आवेदकों की भारी संख्या के कारण इस साल असम और बिहार के राज्यों में अधिक शहरों को जोड़ा गया है। वहीं असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट और सिल्चर और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली भी शामिल हैं।
7 जुलाई को एग्जाम दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा।
पेपर I दो घंटे की अवधि का होगा और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें 5 सेक्शन होंगे - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, लैंग्वेज I, लैंग्वेज II, गणित और पर्यावरण अध्ययन। प्रत्येक सेक्शन में 30 अंक के 30 प्रश्न होंगे। इस तरह पूरा पेपर 150 अंकों का होगा।
CTET 2019 परीक्षा 07 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो अलग अलग पेपर्स के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर I प्राइमरी लेवल के शिक्षकों की भर्ती के लिए है और पेपर II एलिमेंट्री लेवल के शिक्षकों के लिए है।